Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। शिलान्यास की गई योजनाओं में पुराना सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ जयपाल सिंह मुंडा परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन शामिल है। इसके अलावा, जेपी नगर, भुईयांडीह, एग्रिको लाइन नंबर-2 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। वहीं, भुईयांडीह स्थित माँ कत्यायनी काली मंदिर के मुख्य मार्ग से मंदिर द्वार तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन एवं न्यू बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य की भी शुरुआत की गई। इन योजनाओं पर कुल 28 लाख 86 हजार रुपये व्यय होंगे।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमशेदपुर पूर्वी में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

    इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता दुलाल भुइयां, अरुण मिश्रा, रमेश नाग, रवि गोप, श्याम गोप, बिपिन साहू, नंदलाल पातर, हरिशंकर पंडित, विनोद साव समेत भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

    पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आरंभ NGO द्वारा दो दिवसीय कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप का सफल समापन
    Next Article सेवा ही लक्ष्य द्वारा जरूरतमंद परिवार को सहायता प्रदान

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.