Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार जनता को और राहत देने पर करे विचार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    सरकार जनता को और राहत देने पर करे विचार

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2021Updated:November 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार जनता को और राहत देने पर करे विचार

    देवानंद सिंह

    पेट्रोल व डीजल के दाम कम हो गए हैं। यह कमी, तब आई है, जब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 5 से 10 रुपए की कटौती कर दी है। जब लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे थे तो अचानक सरकार ने यह चमत्कार कैसे कर दिया, यह सबसे बड़ा सवाल है। पर इस सवाल के बीच, जो सबसे महत्वपूर्ण बात देखने को मिली, वह यह कि लोगों के बीच सरकार के इस कदम को लेकर कोई उत्साह दिखा ही नहीं। शायद इसीलिए, क्योंकि जिस अनुपात में इस साल पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं, उस अनुपात में यह कमी बहुत ही कम है और दूसरा नदजीक आ रहे विधानसभा चुनाव। चुनावों में लाभ लेने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया। लेकिन जिस तरह लोगों की तरफ से सरकार के कदम को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, उससे लगता नहीं कि सरकार ने बड़ा फायदे का सौदा किया है। वैसे भी, 29 विधानसभा सीटों और 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं, वह बीजेपी के लिए बेहद चिंताजनक हैं। इन चुनावों में बीजेपी के प्रति नाराजगी और कांग्रेस के प्रति नरमी देखने को मिली है। शायद इसीलिए भी सरकार के कानों में जूं रेंगी हो। उसे आगामी विधानसभा चुनावों का डर सताने लगा हो। अगले साल यानि 2022 में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव। उत्तर प्रदेश का ही परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों का परिणाम तय करेगा। उपचुनावों के पक्ष में परिणाम नहीं आने से बीजेपी वाली केंद्र सरकार थोड़ा विचलित हुई है। शायद उसे डर सताने लगा है कि यही हाल रहा तो विधानसभा चुनावों के परिणाम उसके खिलाफ जा सकते हैं। पर यहां सवाल है कि एक्साइज ड्यूटी जितनी कम की गई है और उससे फ्यूल की कीमतें जितनी कम हुईं हैं, क्या वह काफी हैं ? क्या बीजेपी इतने ही दाम घटाकर लोगों का विश्वास जीत पाएगी ? क्योंकि वास्तव में, जिस तरह अंधाधुंध तरह से फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, उससे बीजेपी के प्रति लोगों का भरोसा कम हुआ है। इस साल की शुरुआत से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश करीब 28 रुपये और 26 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जा चुके हैं। इस मुकाबले 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती को कैसे अच्छा माना जा सकता है ? खासकर तब, जब इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों से ज्यादा बड़ी भूमिका एक्साइज ड्यूटी की हो। जिस अनुपात से पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, उस अनुपात में रेट और कम होने चाहिए थे। क्योंकि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने खाने पीने की चीजों की कीमतों को भी बढ़ाया है, जिससे लोगों की जेब पर काफी असर पड़ा है। लोगों को खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। इसीलिए दाम कम किए जाने को लोग बहुत अधिक उत्साह के साथ नहीं ले रहे हैं। दूसरा इसका पहलू यह भी है कि शायद कीमतों में कमी चुनावों तक ही रहेगी, उसके बाद फिर से कीमतें और बढ़ सकतीं हैं। इसीलिए आम लोगों के लिए सरकार के इस कदम से खुश होने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। लोग भी इस चीज को समझ रहे हैं और सरकार भी। इस परिस्थिति में गेंद फिर भी सरकार के पाले में है, क्योंकि रेट कम करना और बढ़ाना उसी के हाथ में है, पर सरकार आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जो दबाव महसूस कर रही है, उस स्थिति में उसे जनता को और राहत देने पर विचार करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान का हिंदुओं को वीजा देने से इनकार
    Next Article बाबा बैजनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर,5000 छठ व्रत धारियों के बीच प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करेगा

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.