Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा बैजनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर,5000 छठ व्रत धारियों के बीच प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करेगा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बाबा बैजनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर,5000 छठ व्रत धारियों के बीच प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करेगा

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा बैजनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर,5000 छठ व्रत धारियों के बीच प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करेगा। बड़ा हनुमान मंदिर मानगों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा के नेता विकास सिंह ने बताया कोविड-19 के कारण हीरा होटल मैदान में इस वर्ष शिविर लगाकर नहीं बल्कि मानगों के मोहल्लों में जाकर छठ ब्रत धारियों के बीच कपड़े के थैले में प्रसाद का वितरण करेगा। प्रसाद की मात्रा इतनी रहेगी आसानी से कोई भी छठ व्रतधारी पूजन कर सकता है कपड़े के झोले में सूप, नारियल, गागल, केला, सेव ,संतरा एवं पूजन सामग्री भरकर वाहन के द्वारा मोहल्ले में प्रसाद छठ व्रतधारीयों के घर पहुंचाया जाएगा । कार्यक्रम का शुभारंभ महा खरना के दिन 9/11/21 दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे दाईगुट्टू के बड़ा हनुमान मंदिर से होगा। उलीडीह, चटाई कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, श्यामनगर, रामनगर, संकोसाई, तुरियाबेड़ा, समता नगर, कुमरूम बस्ती, रिपीट कॉलोनी ,परमानंद नगर वैसे प्रमुख स्थान है जहां प्रसाद आपके द्वार का वाहन जाकर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सूचीबद्ध किए हुए छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मानगो के वैसे छठ व्रतधारी जो पैदल घाट जाने में असमर्थ है अगर उन्हें वाहन की आवश्यकता होगी तो संघ के द्वारा वाहन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सारा प्रसाद का वितरण निशुल्क रहेगा । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विकास सिंह, मधु सिन्हा ,सुशीला शर्मा, भारती केसरी, विद्यावती देवी, पार्वती देवी, जूली देवी, संजू सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार जनता को और राहत देने पर करे विचार
    Next Article पलामू के श्रमिक का अंतिम संस्कार संपन्न, बेंगलुरू में बिल्डिंग से गिरने से हुई थी मौत

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.