Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का दिल का दौरा पड़ने से निधन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 28, 2026Updated:July 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    इंडो-पैसिफिक कमांड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंबई, 28 जुलाई (भाषा) दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे।

    अभिनेता एवं निर्देशक सुनील आनंद ने वर्ष 1984 में अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’, ‘मैं तेरे लिए’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें अपने पिता जैसी सफलता नहीं मिल सकी।

    देव आनंद के करीबी मित्र मोहन चूड़ीवाला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘26 जुलाई को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। देव साहब की बेटी देविना लंदन के लिए रवाना हो रही हैं।’’

    सुनील आनंद के परिवार में उनकी मां कल्पना कार्तिक और बहन देविना हैं।

    वर्ष 2011 में 88 वर्ष की आयु में देव आनंद के निधन के बाद सुनील आनंद ने उनके फिल्म निर्माण बैनर ‘नवकेतन फिल्म्स’ की जिम्मेदारी संभाली थी। देव आनंद ‘गाइड’, ‘हम दोनों’ और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ जैसी कालजयी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    देव आनंद की 100वीं जयंती से पहले वर्ष 2023 में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में सुनील आनंद ने अपने पिता को विद्वान अभिनेता बताते हुए कहा था कि उन्हें पढ़ने का बहुत शौक था, वह ‘‘अपने व्यक्तित्व और पहनावे को लेकर हमेशा सजग रहते थे’’ और राजघरानों से लेकर आम लोगों तक, सभी के साथ सहजता से घुल-मिल जाते थे।

    उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के 40 वर्ष पिता के साथ बिताए और उनके स्वास्थ्य, कार्यक्रमों तथा उनकी कंपनी ‘नवकेतन’ की जिम्मेदारियां संभालीं।

    सुनील ने उस समय कहा था, ‘‘मैंने वर्ष 2008 में हमारी कालजयी फिल्म ‘गाइड’ को कान फिल्म महोत्सव तक पहुंचाने के प्रयासों में भी समन्वय किया था। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे कान समिति ने महोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए चुना था। यह मेरे पिता, हमारे परिवार, ‘नवकेतन’ और भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।’’

    उन्होंने अपने पिता के जीवन पर हॉलीवुड फिल्म बनाने की योजना का भी उल्लेख किया था।

    सुनील आनंद ने तब कहा था, ‘‘यह मेरे पिता को समर्पित एक बहुत बड़ी फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन मैं कर रहा हूं। यह सफर जारी रहेगा। मैं अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाता रहूंगा।’’

    देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का दिल का दौरा पड़ने से निधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशर्मिला धनखड़: घरेलू हिंसा से राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक तक की प्रेरणादायक यात्रा
    Next Article असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद: केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही काम, मोदी ने दी जानकारी

    Related Posts

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.