बहरागोड़ा के छात्र के लिए कल्याण मंत्री के निर्देश देने बावजूद आज तक नहीं मिला छात्रवृत्ति की राशि। ट्विटर पर मुख्यमंत्री को लगाया गुहार
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की बोरागाड़िया पंचायत स्थित पानीपड़ा के छात्र सुशांत पात्र ने छात्रवृत्ति की राशि भुगतान के लिए मंत्री दीपक बिरुवा, आदिवासी एवं कल्याण विभाग के आयुक्त अजय नाथ झा, उपायुक्त और जिला कल्याण पदाधिकारी को टैग करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया था
जो पिछले तीन महीने पहले विभागीय मंत्री द्वारा इस विषय पर जिला के उपायुक्त को निर्देश दिए गए थे कि जल्द से जल्द छात्रवृत्ति राशि प्रदान करें। आज तक इस विषय पर जिला प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान भी नहीं लिया गया है।
आज छात्र ने समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विटर का माध्यम से नाराजगी व्यक्त की है।
दरअसल, यह मामला मंत्री के संज्ञान में उस समय आया, जब सुशांत ने लंबित छात्रवृत्ति का मामला उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया। साथ ही, ई-कल्याण वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर पोस्ट के साथ अटैच कर दिया। लिखा- मैं बहरागोड़ा का हूं। मेरा बीटेक सत्र 2018-22 था। मैं बीटेक की परीक्षा पास भी कर गया। लेकिन, राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

