Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय के अड़चन के बावजूद मंत्री परिषद से मानगो पुल एवं फ्लायओवर को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होना स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कड़ी मेहनत का परिणाम है :जम्मी भास्कर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    विधायक सरयू राय के अड़चन के बावजूद मंत्री परिषद से मानगो पुल एवं फ्लायओवर को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होना स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कड़ी मेहनत का परिणाम है :जम्मी भास्कर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2022Updated:November 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय के अड़चन के बावजूद मंत्री परिषद से मानगो पुल एवं फ्लायओवर को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होना स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कड़ी मेहनत का परिणाम है :जम्मी भास्कर

     

     

    झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के राजनैतिक सलाहकार श्री जम्मी भास्कर ने मंत्रिपरिषद द्वारा 474 करोड़ 78 लाख 27 हजार 7 सौ रुपये की लागत से मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर नए पुल एवं आज़ाद बस्ती से साक्ची तक लगभग 4 किलोमीटर के फ्लाईओवर निर्माण को प्रसाशनिक स्वीकृति प्राप्त होने को स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत का उपलब्धि बताया है,

     

    श्री जम्मी भास्कर ने कहा की मानगो में नए पुल एवं फ्लायओवर के निर्माण से जमशेदपुर की जनता को सड़क जाम एवं दुर्घटनाओं की समस्या से निजात मिलेगी, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के देखे गए विकसित जमशेदपुर के सपने एवं योजना को निर्दलीय विधायक श्री सरयू राय जी द्वारा रांची के सरकारी विभाग में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर इस योजना को गैर जरूरी ,

     

    अनावश्यक एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग बताकर योजना में अड़चन पैदा करने की भरसक कोशिश की गई थी क्योंकि उन्हें डर था की इन जनहित की योजनाओं के पूरा होने से जनता के बीच श्री बन्ना गुप्ता को श्रेय एवं प्रभाव बढ़ेगा जिससे उन्हें चुनाव में पश्चिम विधानसभा की जनता का भारी समर्थन प्राप्त होगा इसी आशंका से आशंकित होकर सरयू राय जी ने पुल एवं फ्लायओवर की योजना को रोकवाने के लिये अड़चन डालने का भरपूर प्रयास किये थे ,

     

    ये तो ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने जनता से किये गये वादे को पूरा करते हुए एक सच्चे जनप्रतिनिधि का कर्तव्य निभाते हुए नए पुल एवं जमशेदपुर के पहले फ्लाईओवर को धरातल पर उतारने

     

    के लिये कड़ी मेहनत कर झारखंड सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने में सफल हुए है, जिसके लिये विकास पुरुष श्री बन्ना गुप्ता जी एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जमशेदपुर की जनता बधाई एवं आभार व्यक्त करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला इंटक की  महत्वपूर्ण बैठक,आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.