उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कड़े तेवर, अफसरों को दी सख्त चेतावनी “काम करना होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बुधवार को पूरे फॉर्म में नजर आए। सुबह से लगातार बैठकों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया, नारकोटिक्स समन्वय समिति में ठोस रणनीति बनाई और समाज कल्याण विभाग की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विभागीय लापरवाही और ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अफसरों को जिम्मेदारी से काम करना होगा, वरना कार्रवाई तय है।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कड़े निर्देश से प्रशासनिक हलचल, कामकाज में तेजी
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के सख्त तेवर और स्पष्ट निर्देशों से जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों में काम को लेकर चुस्ती दिखी, वहीं जिम्मेदारी से काम करने वाले अधिकारियों के चेहरों पर संतुष्टि के भाव नजर आए।

