Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, स्कूली वाहनों की होगी विशेष जांच
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, स्कूली वाहनों की होगी विशेष जांच

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, स्कूली वाहनों की होगी विशेष जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सुधारात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में बताया गया कि मई 2026 में जिले में 28 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 19 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए। अप्रैल की तुलना में दुर्घटनाओं में कमी आने पर उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पिछले छह माह के दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण कर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की पहचान करने और उसके आधार पर निवारक कदम उठाने को कहा।

    यातायात नियम उल्लंघन के खिलाफ मई माह में 23.44 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त ने ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। अब तक 512 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने स्कूल वाहन संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और परमिट दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद संयुक्त जांच अभियान चलाया जाएगा।

    बैठक में डिमना चौक से भिलाई पहाड़ी तक अवैध पार्किंग पर भी चिंता जताई गई। उपायुक्त ने पुलिस और संबंधित विभागों को संयुक्त कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, एनएचएआई ने गालूडीह, फूलपाल और घाटशिला क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य पूरा होने तथा अन्य स्थानों पर जल्द कार्य पूरा करने की जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदूरी की ट्रेनें लगातार लेट, समिति ने चिंता जताई
    Next Article जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 24 पुड़िया और नकदी बरामद

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.