Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम में चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर अलाव आदि की व्यवस्था का लिया जायजा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम में चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर अलाव आदि की व्यवस्था का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम में चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर अलाव आदि की व्यवस्था का लिया जायजा

    बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले के सभी चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

    कल दिनांक 22.12.2022 के देर संध्या उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम में चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर अलाव आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।

    इस क्रम में उन्होंने नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विभिन्न चौक चौराहों आदि स्थलों में नगर निकाय द्वारा किए गए अलाव की व्यवस्था को देखा। उन्होंने इस दौरान उपायुक्त ने बुजुर्गों, यात्रियों एवं स्थानीय दुकानदारों से मिलकर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था के विषय में फीडबैक लिया। वहीं कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट हुई है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर में गरीब और नि:सहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए प्रयाप्त गर्म कपड़े नहीं हैं। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं बुजुर्गों असहाय व्यक्तियो को कंबल देने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में सभी लोग ठंड से अपना बचाव कर के चले। उन्होंने कहा कि ठंड का ज्यादा असर बुजुर्गों एवं बच्चों पर ही होता है। ऐसे में घर के बुजुर्ग सदस्यों, छोटे बच्चों आदि का भरपूर ख्याल रखें। कोशिश करें कि बुजुर्गों और बच्चों को घर से ज्यादा बाहर नहीं जाना पड़े, अगर जाना भी पड़े तो पूरे एहतियात के साथ गर्म कपड़े कान, नाक और सिर आदि को पूरा ढक कर ही जाएं।

    उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रशासन द्वारा ठंड से निजात हेतु अलाव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी चौक चौराहों, हटिया, बाजार, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में अलाव की व्यवस्था करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

    इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 98वीं जयंती पर भाजयुमो जमशेदपुर करेगा एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, शहर के दर्जनों विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, मिलेगी निःशुल्क दवाइयां
    Next Article समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.