Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वीडन में प्रदर्शन के दौरान कुरान जलाने की कोशिश, ओरेब्रो शहर में भड़का दंगा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    स्वीडन में प्रदर्शन के दौरान कुरान जलाने की कोशिश, ओरेब्रो शहर में भड़का दंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्टॉकहोम. स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक धुर दक्षिणपंथी समूह के कथित तौर पर कुरान को जलाने के इरादे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी शुक्रवार को पुलिस से भिड़ गए, जिसमें 9 पुलिस अधिकारी घायल हो गए. ओरब्रो पुलिस ने भी एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों के हमले में उसके 9 अधिकारी घायल हुए हैं. स्वीडन के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार अफ्टोंब्लाडेट ने पुलिस प्रवक्ता डायना कुदैब के हवाले से बताया कि हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं. एक आम नागरिक भी सिर में पत्थर लगने से चोटिल हो गया.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, लगभग 200 लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे, पुलिस ने जिसे शाम तक तितर-बितर करने सफलता पाई. यह दूसरा दिन था जब डेनिश मूल के स्वीडिश रासमस पलुदान के नेतृत्व में अप्रवासी और इस्लामी विरोधी स्ट्राम कुर्स (हार्ड लाइन) आंदोलन की रैली में संघर्ष हुआ. स्वीडन के पूर्वी तट पर लिंकोपिंग शहर में गुरुवार को दंगा भड़कने के बाद 3 पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाना पड़ा था. यहां एक प्रदर्शन के दौरान कुरान जलाने की योजना थी. इस विरोध प्रदर्शन में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
    हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने कहा; ‘स्वीडन में, लोगों को अपनी राय व्यक्त करने की अनुमति है, चाहे वे अच्छे या बुरे स्वाद में हों. यह हमारे लोकतंत्र का हिस्सा है. आप जो भी सोचते हैं, आपको कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए. हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे. यह ठीक उसी तरह की हिंसक प्रतिक्रिया है जो वह (रासमस पलुदान) देखना चाहता है. इसका उद्देश्य लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काना है.’

    रासमस पलुदान हाल के वर्षों में नियमित रूप से घटनाओं के केंद्र में रहे हैं. नवंबर 2020 में, उन्हें फ्रांस में गिरफ्तार किया गया और निर्वासित कर दिया गया. इसके तुरंत बाद बेल्जियम में 5 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन पर ब्रसेल्स में कुरान को जलाकर ‘घृणा फैलाने’ का आरोप लगाया गया था. रासमस पलुदान एक डेनिश मूल के स्वीडिश राजनीतिज्ञ और वकील हैं. वह धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक दल ‘हार्ड लाइन’ के नेता हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2017 में की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में 975 नए कोरोना केस, 4 लोगों ने तोड़ा दम
    Next Article शरीर के बालों की फोटो बेचकर महीने में लाखों कमाती है महिला

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.