Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में 975 नए कोरोना केस, 4 लोगों ने तोड़ा दम
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में 975 नए कोरोना केस, 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 975 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं. नए आंकड़ों के साथ ही देश में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,40,947 हो गई है.

    वहीं इस संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हुई है. नए मरने वालों के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 5,21,747 हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 11,366 एक्टिव मामले हैं और कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत हैं. वहीं इस बीमारी से रिकवर करने वाले का दर 98.76 प्रतिशत है और शुक्रवार को 796 लोग ठीक भी हुए.

    वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. दिल्‍ली में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 366 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.95% तक पहुंच गया है. नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद के स्कूलों में बच्चे कोरोना की चपेट में आने लगे हैं.
    इस बीच दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है. इसके साथ, दिल्ली का कोविड -19 टैली बढ़कर 18,67,572 हो गया है. मरने वालों की संख्या 26,158 है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपचुनाव: बंगाल की बालीगंज सीट पर TMC और बिहार की बोचहां सीट पर RJD प्रत्याशी आगे
    Next Article स्वीडन में प्रदर्शन के दौरान कुरान जलाने की कोशिश, ओरेब्रो शहर में भड़का दंगा

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.