Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिहार के भोजपुर में मारे गए युवा नेता भरत तिवारी की हत्या के विरोध में सोमवार को मानगो के डिमना चौक पर विरोध-प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी रीता सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

    सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके चित्र के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने उनके चित्र को पैरों तले रौंदकर तथा चप्पलों से प्रहार कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भरत तिवारी हत्याकांड में अब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है तथा दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

    इस अवसर पर विकास सिंह, रीता सिंह, कुंजन सिंह, ममता कुमारी, चारुलता पांडा, पूनम मिश्रा, कमला देवी, कविता देवी, मधु सिंह, श्वेता ओझा, आशीष श्रीवास्तव, सत्यम ओझा, भवानी महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    Next Article सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.