Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में रिमोट ई-वोटिंग नहीं कराने की मांग की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में रिमोट ई-वोटिंग नहीं कराने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में रिमोट ई-वोटिंग नहीं कराने की मांग की….

    जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में रिमोट ई-वोटिंग नहीं कराने की मांग की है। इस संबंध में मुकेश मित्तल ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उच्च पदाधिकारियों को लिखे पत्र में इसकी मांग की है। दरअसल, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के ऑफिस बेयरर एवं कार्यसमिति का चुनाव इसी माह होना है। 25 व 26 सितंबर को रिमोट ई वोटिंग और 27 सितंबर को एजीएम होने के बाद वेन्यू ई वोटिंग के जरिए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के ऑफिस बेयरर एवं कार्यसमिति का चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। कंपनीज एक्ट 2013 के रूल 20 ऑफ कंपनीज रिमोट ई वोटिंग (मैनेजमेंट एंड एडमिस्ट्रेटिव) रूल के तहत रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा उन शेयर होल्डर्स/मेंबर्स के लिए है, जो एजीएम में ना जाकर, घर बैठे रेजोल्यूशन के पक्ष या विपक्ष में वोट डाल सकें न कि घर बैठे ऑफिस बेयरर एवं कार्यसमिति का चुनाव कर सकें। इस रूल से स्पष्ठ है कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के स्थानीय सदस्यों के लिए ई-वोटिंग का नियम लागू नहीं होता है, किंतु चैम्बर के द्वारा इसकी अलग व्याख्या की जा रही है, जिसका नतीजा था कि गत चुनाव 2019 में एक-एक आईपी एड्रेस से कई- कई वोट रिमोट ई-वोटिंग के माध्यम से डलवाये गए। इस तथ्य की पुष्टि सीडीएसएल से करायी जा सकती है। पत्र में मांग की गई है कि इस विषय में गहन-चिंतन कर रिमोट ई-वोटिंग न कराया जाए ताकि प्रजातंत्र जिंदा रहे और सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मेंबरों का विश्वास आप लोगों पर सदा बने रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मुंगेर के किसानों ने क्रास एप्पल बेर खेती का लिया प्रशिक्षण

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.