Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस बार लेट लौटेगा मानसून: महाराष्ट्र और केरल समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार
    Breaking News Headlines

    इस बार लेट लौटेगा मानसून: महाराष्ट्र और केरल समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश में इस बार मानसून अपने तय समय पर वापस नहीं लौट रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण इस बार मानसून के जाने में देरी हो रही है. इससे खरीफ की फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र, गुजरात, केरल समेत उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विभाग के अनुसार मूसलाधार बारिश के अनुमान के मद्देनजर केरल के दो जिलों पथनमथिट्टा और इडुक्की में चार अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. आईएमडी ने इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए पांच अक्टूबर मंगलवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन दोनों दिनों के अन्य ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
    केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है जो समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर है. इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्य और आसपास के उत्तर पूर्वी अरब सागर के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके अनुसार, केरल के कई हिस्सों में चार से छह अक्टूबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है, वहीं अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान है.वहीं मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों के लिए चार अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि मराठवाड़ा और विदर्भ में तेज बारिश का अनुमान है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में बारिश का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही कर्नाटक और अंडमान निकोबार में भी बारिश हो सकती है. वहीं ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कोंकण के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश होने की बात कही गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीमपुर खीरी में हुई झड़प में आठ लोगों की मौत
    Next Article बैंगलोर ने पंजाब को रोमांचक मैच में हराया, विराट कोहली की टीम प्लेऑफ में पहुंची

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.