Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंगलोर ने पंजाब को रोमांचक मैच में हराया, विराट कोहली की टीम प्लेऑफ में पहुंची
    Breaking News Headlines

    बैंगलोर ने पंजाब को रोमांचक मैच में हराया, विराट कोहली की टीम प्लेऑफ में पहुंची

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शारजाह. विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को आईपीएल-2021 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली. शारजाह में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया. बैंगलोर ने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की 57 रनों की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 164 रन बनाए. इसके बाद पंजाब टीम मयंक अग्रवाल (57) के अर्धशतक के बावजूद 6 विकेट खोकर 158 रन ही बना पाई. आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए.इस तरह बैंगलोर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली सीजन की तीसरी टीम बन गई. उससे पहले 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम 18-18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं. आरसीबी के अब 12 मैचों में 8 जीत से कुल 16 अंक हो गए हैं. वहीं, पंजाब को 13 मैचों में 8वीं हार झेलनी पड़ी और वह अब 5वें नंबर पर है. उसके लिए अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना काफी मुश्किल हो गया है.
    165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने दमदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े. इस साझेदारी को शाहबाज अहमद ने तोड़ा, जब राहुल को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया. राहुल ने 35 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए. फिर युजवेंद्र चहल ने निकोलस पूरन (3) को देवदत्त के हाथों कैच कराया. पंजाब का तीसरा विकेट 114 के टीम स्कोर पर गिरा जब चहल की गेंद पर मयंक को सिराज ने लपका. मयंक ने 42 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए.

    पंजाब के लिए एडेन मार्कराम ने 20, शाहरुख खान ने 16 और हेनरिक्स ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया. बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल सबसे सफल रहे जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. जॉर्ज गार्टन और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला.

    इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा और बैंगलोर को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की. उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके अलावा युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन का योगदान दिया. पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में 3 विकेट लिए, जबकि हेनरिक्स को भी 3 विकेट मिले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस बार लेट लौटेगा मानसून: महाराष्ट्र और केरल समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार
    Next Article घोड़ाबंधा की जर्जर सड़क से लोग परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने शुरू किया “सड़क सत्याग्रह”, डीसी से दौरा करने का आग्रह

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.