Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा की जर्जर सड़क से लोग परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने शुरू किया “सड़क सत्याग्रह”, डीसी से दौरा करने का आग्रह
    Breaking News Headlines झारखंड

    घोड़ाबंधा की जर्जर सड़क से लोग परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने शुरू किया “सड़क सत्याग्रह”, डीसी से दौरा करने का आग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    घोड़ाबंधा की जर्जर सड़क से लोग परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने शुरू किया “सड़क सत्याग्रह”, डीसी से दौरा करने का आग्रह

    ◆ क्षेत्र का सबसे वीआईपी मार्ग, किंतु सरकारी उपेक्षा का शिकार : अंकित आनंद
    ◆ भाजपा नेता अंकित आनंद ने डीसी सूरज कुमार को पत्र लिखकर किया दौरा करने का आग्रह

    घोड़ाबंधा मुख्य सड़क की जर्जर हालात से आवागमन में अत्यधिक कठिनाई होती है। इस क्षेत्र के लगभग 1 दर्जन फ़्लैट सोसाइटी और लगभग इतनी ही बस्तियों के निवासी इस खस्ताहाल सड़क से बुरी तरह प्रभावित हैं। आये दिन दुर्घटना और वाहनों के पंचर होने के मामले आम हो गये हैं किंतु सरकारी उपेक्षा के कारण इस महत्वपूर्ण समस्या अबतक समाधान से वंचित है। इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने सोमवार से “सड़क सत्याग्रह” का आगाज़ किया है। इस कड़ी के पहले चरण में मामले को जिला उपायुक्त के संज्ञान में लाया है। सोमवार को घोड़ाबंधा मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क को लेकर अंकित आनंद ने जिले के डीसी को पत्र लिखकर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अंकित आनंद ने डीसी सूरज कुमार ने आग्रह किया है कि वे स्वयं इस सड़क का दौरा करते हुए अवलोकन करें ताकि असलियत से वाक़िब हो सकें। पत्र में बताया गया है कि उक्त सड़क इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण और वीआईपी मार्ग है, किंतु सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक रामदास सोरेन के गृह निवास क्षेत्र होने के अलावे यहाँ कई नामचीन रेसिडेंशियल कॉलोनी और वन विश्रामगृह भी हैं। वहीं घोड़ाबंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सुप्रसिद्ध साईं देवस्थानम मंदिर तक पहुँचने निमित्त यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से होकर आलोक विहार सोसाइटी, आनंद विहार, विवेकानंद गार्डेन, सायरा टॉवर, निर्मल विहार, सहारा सिटी, अपना आंगन, साईं हेरिटेज, भुवनेश्वरी ग्रीन सिटी, राधिकानगर, ज्योतिनगर, धुमा कॉलोनी, तिलका बस्ती सहित अन्य सटे बस्ती एवं क्षेत्रों तक पहुंचा जा सकता है। ख़राब और जर्जर हो चुके इस सड़क से स्थानीय आबादी और ग्रामीण प्रतिदिन प्रभावित होते हैं। पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस सड़क के शीघ्र निर्माण को लेकर उपायुक्त सूरज कुमार का ध्यानाकर्षित करते हुए संबंधित विभाग और सक्षम अधिकारी को उचित दिशानिर्देश देने का आग्रह किया है। वहीं इस लोकउपयोगी विषय को लेकर डीसी को पत्र लिखकर इस सड़क का अवलोकन करने का निवेदन भाजपा नेता ने किया है। अंकित आनंद ने भरोसा जताते हुए कहा कि जिला उपायुक्त बेहद संजीदा और संवेदनशील अधिकारी हैं। उनके स्तर से शीघ्र ही घोड़ाबंधा मुख्य सड़क की जर्जर अवस्था पर संज्ञान लेकर इसके सुधार और निर्माण के निमित्त पहल होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंगलोर ने पंजाब को रोमांचक मैच में हराया, विराट कोहली की टीम प्लेऑफ में पहुंची
    Next Article एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.