Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का फैसला: पूर्व जस्टिस अभय मनोहर सप्रे की कमेटी करेगी अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच
    Breaking News Headlines

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: पूर्व जस्टिस अभय मनोहर सप्रे की कमेटी करेगी अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अडानी मामले में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच और मौजूदा नियामक तंत्र की बेहतरी पर सुझाव देने के लिए कमेटी के गठन पर अपना फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा भारतीय निवेशकों की संरक्षण के लिए जांच जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज जस्टिस अभय मनोहर सप्रे के नेतृत्व में कमेटी गठित की. वहीं सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका था कि कोर्ट अपनी तरफ से कमेटी बनाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय मनोहर सप्रे के नेतृत्व में कमेटी बनाई. इनके अलावा कमेटी में ओपी भट्ट, जस्टिस जेपी देवधर, केवी कामथ, नंदन निलकेनी, शेखर सुंदरेशन शामिल किए गए हैं.

     

    चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच ने अपना फैसला सुनाया. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को जांच करने का भी निर्देश दिया कि क्या सेबी के नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ है, क्या स्टॉक की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 2 महीने के भीतर जांच करने और स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा.

     

    गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा कि वह मीडिया को रिपोर्टिंग से नहीं रोक सकता. वहीं कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए कमेटी के गठन को लेकर अपना फैसला सुरक्षित कर चुकी है और जल्द ही इसे सुनाया जाएगा. ये याचिका एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा ने दायर की थी.

     

    इस मामले में अभी तक 4 जनहित याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. एडवोकेट एमएल शर्मा, विशाल तिवारी, कांग्रेस नेता जया ठाकुर और सोशल वर्कर मुकेश कुमार ने ये याचिकाएं दायर की हैं. मामले में पहली सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला ने 10 फरवरी को की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में पति-पत्नी ने झगड़े के बाद पांच बच्चों सहित नहर में लगाई छलांग, सभी की मौत
    Next Article मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    Related Posts

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    July 25, 2026

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    July 25, 2026

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.