Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे अगले 5-6 दिन में चलायेगा 100 नई ट्रेनें, वंदे भारत और प्राइवेट ट्रेनों पर सीआरबी ने कही कही बात
    Breaking News Headlines

    रेलवे अगले 5-6 दिन में चलायेगा 100 नई ट्रेनें, वंदे भारत और प्राइवेट ट्रेनों पर सीआरबी ने कही कही बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा ने मंगलवार (8 जून) को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में अभी 889 ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अगले 5 से 6 दिन में 100 ट्रेनें और चलाए जाने का प्लान है. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत उन्होंने माल ढुलाई में रिकॉर्ड कायम करने संबंधित आंकड़ों से की और कहा कि माल ढुलाई में भारतीय रेल ने रिकॉर्ड बनाया है.
    उन्होंने कहा कि कोयला ढुलाई में 47 फीसदी, आयरन ढुलाई में 70.9 फीसदी, सीमेंट और क्लिंकर में 110 फीसदी और कंटेनर ढोने में 38.2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है. इसके अलावा फूड ग्रेन में भी रिकॉर्ड के साथ लगातार हम सेवारत हैं.

    यात्रियों के लिए लगातार चलाई जा रही ट्रेनें

    रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि देश में 889 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. यात्रियों की जरूरत के अनुसार, ट्रेन सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं. मई और जून में हमने कई सारी ट्रेनें चलाई हैं. उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे में 197 ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे में 154, नार्थर्न रेलवे 38 ट्रेनें चलाई हैं. इसके अलावा बहुत सारी ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

    5 से 6 दिन के अंदर 100 नई ट्रेनें

    रेलवे की सारी ट्रेनें कब पटरी पर आएंगीं और अन्य सेवाएं कब तक बहाल होंगी. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी पीक से पहले हम लगातार ट्रेन सेवाएं बढ़ा रहे थे और एक समय 1500 ट्रेनों तक पहुंच गए थे. अप्रैल में देश में 1500 ट्रेनें चलाई जा रही थीं, लेकिन कोरोना की पीक और पाबंदियों के कारण ट्रेनें कम करनी पड़ी. अभी 889 ट्रेनें चल रही हैं और अगले 5 से 6 दिन के अंदर 100 नई ट्रेनें चलाने का प्लान है. उन्होंने कहा कि मील्स ऑन व्हील्स और आईआरसीटीसी फूड के जरिये यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया गया है.

    कम दूरी की स्पेशल ट्रेनों पर क्या है रेलवे का रुख?

    चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं. फ्लेक्सी फेयर वाले कम दूरी की ट्रेनों को लेकर भी हम लगातार रिव्यू कर रहे हैं. मांग और पाबंदियों में ढील के आधार पर ट्रेनें चलाई जाएंगी.

    क्या अन्य रूट्स पर भी चलाई जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस?

    सुनीत शर्मा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर्स हो गए हैं. इसी वर्ष जनवरी में 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर हो गया है और इसका प्रॉडक्शन का काम शुरू हो गया है. दिसंबर से लेकर मार्च के बीच प्रॉडक्शन शुरू हो जाएगा. रूट्स को लेकर अभी फाइनलाइज नहीं किया गया है.

    प्राइवेट ट्रेनों को लेकर यह है प्लान

    देश में प्राइवेट ट्रेनों को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि प्राइवेट ट्रेनों के चलाए जाने की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए जून के लास्ट में टेंडर खुलेंगे. प्राइवेट ट्रेनों को चलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. इसके अलावा मुंबई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी यह प्रोजेक्ट सैंक्शन नहीं है.

    देश के हर हिस्से में पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस

    ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि भारतीय रेलवे ने 44 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की डिलीवरी करने के साथ अपना काम प्रारंभ किया था. भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके. भारतीय रेल सभी बाधाओं को पार करते हुए तथा नए समाधान निकाल कर देश के विभिन्न राज्यों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाना जारी रखे हुए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: बंबई हाईकोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाणपत्र रद्द किया
    Next Article प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद टीकाकरण नीति में हुआ बदलाव, सरकार ने जारी की रिवाइज्ड गाइडलाइन्स

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.