Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची, घर के लोगों से पूछताछ की
    Breaking News Headlines

    बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची, घर के लोगों से पूछताछ की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली.दिल्ली पुलिस की टीम सोमवार रात पहले लखनऊ और फिर गोंडा में बृजभूषण के आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर घर में काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए. उनका नाम-पता नोट किया.भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने जो यौन शोषण का केस दर्ज कराया है, उसमें दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

     

    भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची हुई है. सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम पहले लखनऊ और फिर गोंडा में बृजभूषण के आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर घर में काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए. उनका नाम-पता नोट किया. इनमें बीजेपी सांसद के ड्राइवर, नौकर और बाकी कर्मचारी हैं.

     

    दिल्ली पुलिस की टीम ने 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की. सांसद की वर्किंग, रवैये को लेकर सवाल-जवाब किए. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यहां बृजभूषण सिंह से पूछताछ नहीं की. उनके बयान पहले ही दिल्ली में दर्ज किए जा चुके हैं. पुलिस की मौजूदगी के दौरान बृजभूषण मौजूद रहे हैं या नहीं.

     

    इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. दिल्ली पुलिस की टीम ने लखनऊ आवास में कर्मचारियों से पूछताछ की. इसके बाद रात 10 बजे करीब सांसद के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई.

    गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शीर्ष भारतीय पहलवानों के अपनी नौकरी ज्वाइन करने के साथ ही सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि जो खिलाड़ी अपने मेडल गंगा नदी में बहाने जा रहे थे, वे अपनी नौकरी छोड़ दें. सोमवार को ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट ने इस तरह के सुझावों पर नाराजगी जताई और दावा किया कि जो लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें न्याय के लिए अपनी लड़ाई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं, वे अब उनकी नौकरी छोड़ने की बात कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे में मंगलगढ़ के एक मजदूर की हुई मौत , दूसरे मजदूर का शव का खोजबीन जारी
    Next Article गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, पुर्तगालियों ने नष्ट किया है मंदिरों को, उनके नामो निशान मिटा देना चाहिए

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    हेमंत पाठक ने नए DEO निशु कुमारी का किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.