Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, एयर शो में राफेल, मिराज और सुखोई लेंगे भाग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, एयर शो में राफेल, मिराज और सुखोई लेंगे भाग

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को C-130J सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे.वह 340.8 किलोमीटर की सड़क का उद्घाटन करने आएंगे यूपी स्थित सुल्तानपुर आएंगे. पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि यह ‘उत्तर प्रदेश के विकास पथ के लिए एक विशेष दिन’ होगा. प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की चार तस्वीरों के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘यह परियोजना अपने साथ यूपी की आर्थिक और सामाजिक प्रगति लेकर आई है.’ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 22,500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. यह राज्य की राजधानी लखनऊ को पूर्वी जिलों के साथ प्रयागराज और वाराणसी के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा. एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर सहित नौ जिलों से होकर गुजरता है.इस एक्सप्रेस-वे से राज्य का पूर्वी क्षेत्र आगरा-लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी जुड़ जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे देश भर में लड़ाकू विमानों के लिए आपातकालीन लैंडिंग सुविधा विकसित करने की उसकी योजना का हिस्सा है. लड़ाकू विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए सुल्तानपुर जिले के पास 3.2 किलोमीटर की पट्टी बनाई गई है.मंगलवार को पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित एक एयर शो भी देखेंगे. C-130J सुपर हरक्यूलिस के साथ, राफेल, मिराज, जगुआर, सुखोई, किरण एमके II और AN-32 सहित लड़ाकू विमान 45 मिनट के एयर शो में भाग ले सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और सूमो की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर मौत
    Next Article बढ़ते अपराध के खिलाफ एआईएसएफ का प्रतिरोध मार्च,सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.