Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ये भारत के सामर्थ्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का समय है: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    ये भारत के सामर्थ्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का समय है: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद सत्र के स्थगित होने से युवा सांसदों को नुकसान होता है और वे बहुत कुछ नहीं सीख पाते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से संसद सत्र को प्रोडक्टिव बनाने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार शीतकालीन सत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत को जी20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है.

     

    शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसिलए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं. यह सिर्फ एक डिप्लोमेटिक इवेंट नहीं है, बल्कि भारत के सामथ्र्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का समय है.

     

    उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं और जिस प्रकार से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ाता जा रहा है ऐसे समय में जी20 की मेज़बानी भारत को मिलना एक बहुत बड़ा अवसर है. उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष को अवगत कराया है कि सदन में वही दिखेगा जो भारत के सामथ्र्य को आगे ले जाएगा. वर्तमान में भारत को आगे बढ़ाने वाले मसलों पर चर्चा होगी.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि संसद के इस सत्र का जो कार्यकाल का समय बचा है, उसमें जो पहली बार इस संसद में आये हैं, वे युवा सांसद चर्चाओं में ज्यादा से ज्यादा भाग लें. उन्होंने कहा कि कईयों से मैं मिलता हूं तो उनमें से युवा सांसद कहते हैं कि सदन नहीं चल पाने की वजह से वेह बहुत कुछ नहीं सीख पाते हैं. सदन स्थगित होता है तो उन्होंने बोलने का मौका नहीं मिल पाता है. इस वजह से मैं आपसे अपील करता हूं कि आप सदन को चलने दें.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमकान मालिक से लूडो में खुद को हारी महिला, पति वापस पाने थाने के लगा रहा चक्कर
    Next Article महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद हुआ हिंसक, बेलगावी मामले पर शरद पवार ने दिया अल्टीमेटम, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा ना लें

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.