Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Breaking News Headlines

    अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. देश के अनेक राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है, वहीं सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आज भी उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पर बिजली कड़कने, ओले गिरने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 मार्च तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

     

    इसके साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 22 मार्च से बारिश में कमी आएगी. इसके बाद 23 मार्च से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में काफी बारिश हुई.

     

    मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू, कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और झारखंड में भी बारिश देखी गई. सोलन और अंबाला में 4 सेमी, पटियाला में 3 सेमी, सुंदरनगर, रोहतक, मुरादाबाद, शिमला, भागलपुर, पानागढ़, बदरवाह, पुरी और कैलाशहर में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM Modi, जापानी PM किशिदा के साथ लस्सी बनाई और स्वाद लिया, गोलगप्पे भी खाए
    Next Article इंटरपोल ने वांटेड लिस्‍ट से हटाया भगोड़े मेहुल चोकसी का नाम, भारत ने जताया विरोध

    Related Posts

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    August 6, 2026

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    August 6, 2026

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    मैसाचुसेट्स ने घोषित किया इंडिया डे: भारतीय प्रतिभा और परिश्रम का वैश्विक सम्मान

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.