Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली नगर निगम चुनाव: रूझानों में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, कांग्रेस पिछड़ी
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली नगर निगम चुनाव: रूझानों में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, कांग्रेस पिछड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है. रुझानों मतें आप आगे जरूर है, लेकिन एग्जिट पोल्स की संभावनाओं के विपरीत उसे एकतरफा जीत नहीं मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर जरूर है, लेकिन आम आदमी पार्टी से बहुत कम अंतर से पीछे है. वहीं कांग्रेस की स्थिति खराब है और बहुत बड़े अंतर से दोनों दलों से पिछड़ी हुई है और तीसरे नंबर पर चल रही है.

     

    अब तक के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी बीजेपी से आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी 126 सीटों पर और बीजेपी 115 सीटों पर आगे है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर आगे है. जबकि एक सीट पर अन्य आगे है. दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा किया गया है.

     

    इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता ने गोविंद राम केजरीवाल ने आप की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि सबको मदद मिलेगी, सफाई होगी, अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा, सबका भला होगा. गुजरात में नहीं हो पा रहा है, गुजरात वालों को तकलीफ ही रहेगी, उनको जो सुविधाएं मिलनी थी, नहीं मिल पाएगी.

     

    एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी सर्वे एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी की जीत और भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्षों के शासन के अंत होने का अनुमान लगाया था. दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं और 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है. मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलेडी गागा के कुत्ते को मारी गोली, तो आरोपी को मिली 21 साल की सजा
    Next Article मेरठ के एक खेत में टुकड़ों में मिला दिल्ली से लापता हुए मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.