Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने की इस्तीफे की पेशकश: बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने की इस्तीफे की पेशकश: बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है. हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्कुल सच नहीं है.वहीं एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से अब उनका मुख्यमंत्री बने रहना संभव नहीं है. शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी. आज उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी से मुलाकात की. यहां भी येदियुरप्पा ने अपनी बात दोहराई.इसके बाद पार्टी आलाकमान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा. जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी. तब तक येदियुरप्पा अपने पद पर बने रहेंगे. सूत्रों से पता चला है कि येदियुरप्पा ने आलाकमान के सामने एक शर्त भी रखी है. उन्होंने इस्तीफे के बदले अपने बेटे के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में पद की मांग की है.शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग 20 मिनट की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मेकेदातु बांध परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री से राज्य के कुछ विकास कार्यो को जल्द क्रियान्वित करने का आग्रह किया. वह इस पर सहमत हो गए हैं.
    राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने हंसते हुए पत्रकारों से कहा, मैं नहीं जानता, आप ही बताओ. हालांकि आज उन्होंने मीडिया में चल रही इस्तीफे की अटकलों को खारिज कर दिया. जानकारों का कहना है कि एकबार राज्य में भाजपा के नए चेहरे का चयन होने के बाद बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा दे सकते हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनुमानगढ़ी अयोध्या ने पटना महावीर मंदिर पर ठोका दावा
    Next Article गहलोत सरकार ने कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक, नहीं होंगे धार्मिक आयोजन

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.