Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉलर को झटका देने सिस्टम तैयार कर रहा आरबीआई, रुपये में किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार
    Breaking News Business Headlines

    डॉलर को झटका देने सिस्टम तैयार कर रहा आरबीआई, रुपये में किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. वैश्विक बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत नीचे जाने की समस्या से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक एक नया सिस्टम विकसित कर रहा है. आरबीआई ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी रुपये में करने के लिए नया सिस्टम बनाया जा रहा है. डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में लगातार आ रही गिरावट और दुनिया की रुपये में बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए नया सिस्टम विकसित किया जा रहा है.

    आरबीआई ने बताया कि नया सिस्टम तैयार होने के बाद भारत अपने आयात-निर्यात का सेटलमेंट रुपये में कर सकेगा और ग्लोबल ट्रेडिंग सिस्टम में डॉलर व अमेरिका का दबाव खत्म हो जाएगा. आरबीआई का नया सिस्टम शुरू होने के बाद भारत पर अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का असर खत्म हो जाएगा.
    गौरतलब है कि ऐसा कई बार हुआ है जब अमेरिका ने किसी देश पर प्रतिबंध लगाया है और भारत को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. ईरान से तनातनी के बीच जब अमेरिका ने उस पर प्रतिबंध लगाया तो भारत को इरान से कच्चा तेल खरीदने में काफी मुश्किल आई. इसी तरह, रूस-यूक्रेन के हालिया युद्ध की वजह से जब अमेरिका, यूरोप ने रूस पर प्रतिबंध लगाए तो भारतीय कंपनियां भी रूस के उत्पाद खरीदने में नाकाम रहीं.

    इन प्रतिबंधों का भारत पर असर इसलिए ज्यादा होता था, क्योंकि वैश्विक बाजार में डॉलर में ही व्यापार का लेनदेन किया जाता है और प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी डॉलर में लेनदेन भी बंद हो जाता है. इन परेशानियों से निजात पाने के लिए ही आरबीआई वैश्विक बाजार में सीधे रुपये में ट्रेडिंग का सिस्टम तैयार कर रहा है.
    आरबीआई ने कहा है कि नया सिस्टम फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत बनाया जा रहा है. इससे विदेश में होने वाले आयात और निर्यात के सभी सेटलमेंट रुपये में किए जा सकेंगे. रुपये की कीमत संबंधित देश की मुद्रा के ग्लोबल फॉरेक्स मार्केट में चल रहे भाव के आधार की तय की जाएगी और सौदे का सेटलमेंट भारतीय मुद्रा में ही किया जाएगा.

    रिजर्व बैंक के अनुसार नया सिस्टम लागू करने के लिए भारत में अधिकृत बैंकों को वॉस्ट्रो खाते खोलने की इजाजत दी गई है. अब भारत का अधिकृत बैंक व्यापार से जुड़े देश के बैंक के साथ मिलकर रुपये का वॉस्ट्रो खाता खोल सकेगा. इससे भारतीय आयातकों और विदेशी सप्लायर्स का सेटलमेंट रुपये में हो सकेगा. इसी तरह, भारतीय निर्यातकों को संबंधित देश के बैंकों की ओर से खोले गए विशेष वॉस्ट्रो खाते से भुगतान किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविवादित बयानों के चलते अजमेर में कारोबार हुआ ठप्प, उदयपुर मर्डर केस के बाद
    Next Article नागेंद्र तिवारी की याद में बच्चों के बीच शिक्षा और खेल सामग्री का वितरण

    Related Posts

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    September 3, 2026

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    September 3, 2026

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद का आह्वान

    फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने का आरोप, फरार चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार

    निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो कथित शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    PNM और OSL की मनमानी से केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर जाम, ब्लैकलिस्ट करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.