Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे का बड़ा फैसला: कोरोना के बाद ट्रेनों के टाइम टेबल में होगा बदलाव, कई ट्रेनें हो जाएंगी बंद
    Breaking News Headlines

    रेलवे का बड़ा फैसला: कोरोना के बाद ट्रेनों के टाइम टेबल में होगा बदलाव, कई ट्रेनें हो जाएंगी बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है. बता दें देश में कोरोना के मामलों में आई गिरावट और स्थितियों में हुए सुधार को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला लिया है. रेलवे ने कई ट्रेनों को बंद करने का भी फैसला लिया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को रूट में भी बदलाव किया है. कोरोना के मामलों में आई कमी के चलते रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को फिर से पूर्ण रूप से संचालित करने का फैसला लिया है.

    इंडियन रेलवे ने मुरादाबाद मंडल की 3 ट्रेनों के परिचालन को अघोषित रूप से रोकने का फैसला लिया है. कोरोना काल में रेलवे ने काफी ट्रेनों को लंबे समय से रद्द कर रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई रूट्स पर जरूरत से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा था और कई रूट्स पर ट्रेनों की संख्या काफी कम थी, जिसकी वजह से रेलवे ने यह बदलाव करने का फैसला लिया है. कोरोना काल में कई ऐसी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, जिसकी अब जरूरत नहीं है तो रेलवे ने उनको अब बंद करने का फैसला लिया है.
    आपको बता दें अमृतसर-हावड़ा के बीच सिर्फ एक घंटे के अंतर पर पंजाब मेल और डुप्लीकेट पंजाब मेल का संचालन होता है तो इस वजह से रेलवे ने इन गैर जरूरी ट्रेनों के भी टाइम में बदलाव करने का फैसला लिया है. इसके अलावा पिछले साल नवंबर में जारी टाइम टेबल से मुरादाबाद रेल मंडल होकर चलने वाली डुप्लीकेट पंजाब मेल, रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस व सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस का नाम हटा दिया गया. इसके अलावा जिन भी रूट्स पर कम संख्या में ट्रेनों का संचालन हो रहा है उनकी संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है. लखनऊ हरदोई दिल्ली रूट्स पर ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने की बात की जा रही है. रेलवे ने इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली पर सरकार दे रही 10,000 रुपये का तोहफा, ऐसे उठा सकते हैं लाभ
    Next Article मध्य प्रदेश: पन्ना की खदान में एक शख्स को मिला 26.11 कैरेट का हीरा, इतने करोड़ है इसकी कीमत

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.