Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के अधिकांश क्षेत्र शीतलहर की चपेट में, अगले चार दिन तक छायेगा घना कोहरा
    Breaking News Headlines

    देश के अधिकांश क्षेत्र शीतलहर की चपेट में, अगले चार दिन तक छायेगा घना कोहरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने देश के मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडऩे और तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताते हुए कहा है कि घने कोहरे का प्रकोप और बढऩे के साथ ही कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना जताई गई है.

     

    मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की हवा चलने और नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आनेवाले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में आगामी 4 दिनों तक सुबह और रात के समय में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में भी 2 से 3 दिनों तक घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार हिमालय की ओर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर हवा चलने की वजह से आगामी 2 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है. मौसम में रुख में बदलाव के कारण उत्तरी राजस्थान में 3 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पडऩे और शीतलहर चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 जनवरी तक ठंड बेहाल करेगा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लोगों को 5 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा.

     

    वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 5 जनवरी 2023 तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 3 जनवरी तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJ&K: राजौरी में आतंकियों की फायरिंग में 3 लोगों की मौत, 7 घायल, सेना ने पूरे क्षेत्र को घेरा
    Next Article महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिलेगा उपचार, हड़ताल पर गए 7000 डॉक्टर्स

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.