Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में छह दिन बाद मिली कोरोना से राहत, 30 हजार से नीचे आयी नये मामलों की संख्या
    Breaking News Headlines

    देश में छह दिन बाद मिली कोरोना से राहत, 30 हजार से नीचे आयी नये मामलों की संख्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Coronavirus on scientific background
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में बीते छह दिनों से लगातार 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे थे. अब नए कोरोना मामलों की संख्या घटी है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,549 नए कोरोना केस आए और 422 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में बीते दिन सबसे ज्यादा 13,984 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 38,887 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 8760 एक्टिव केस कम हुए.केरल में लगातार छह दिनों तक कोविड के 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 13,984 रही. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 25 हजार 473 हो गयी. राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 118 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,955 पहुंच गयी.महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 17 लाख 26 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 25 हजार 195 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 8 लाख 96 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 4 हजार 958 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 85 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 61 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 47 करोड़ 12 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.31 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जारी किया नोटिस
    Next Article जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी की टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.