Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में जारी है कोरोना का कहर, फिर सामने आये 40 हजार नये मामले
    Breaking News Headlines राजनीति

    देश में जारी है कोरोना का कहर, फिर सामने आये 40 हजार नये मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2021Updated:August 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत में कोरोना संकट का कहर कम हुआ है लेकिन महामारी अभी भी थमी नहीं है. देश में अभी भी रोजाना 40 हजार कोरोना मामले आ रहे हैं. शुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40,120 नए कोरोना केस आए और 585 संक्रमितों की जान चली गई है. एक दिन पहले 41,195 केस सामने आए थे. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 42,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2760 एक्टिव केस कम हो गए.कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 21 लाख 17 हजार लोग संक्रमित हुए हैं.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/8npbLvcRnqk”]

     

    इनमें से 4 लाख 30 हजार 254 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 13 लाख 2 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 85 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
    केरल में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,445 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36 लाख 31 हजार 638 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 160 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में कोविड के कारण मरने वालों की संख्या 18,280 हो गयी है. प्रदेश में संक्रमण दर 14.73 फीसदी है. वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4 लाख 83 हजार 172 मरीज निगरानी में हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 12 अगस्त तक देशभर में 52 करोड़ 95 लाख 82 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 57.31 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 48 करोड़ 94 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19.70 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.45 फीसदी है. एक्टिव केस 1.21 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 11वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजन
    Next Article जेकेएम काॅलेज में मनाया गया कोल्हान विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.