Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मूसलाधार बारिश और बर्फ़बारी की आशंका
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मूसलाधार बारिश और बर्फ़बारी की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से अगले 48 घंटे के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग देहरादून ने गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी से लेकर बहुत अधिक भारी बारिश की आशंका जताई है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं. भारी बारिश और बर्फ़बारी की आशंकाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है. कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लेकर बाहर तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जबरदस्त ठंडक पड़ने के भी आसार हैं.

    ऑरेंज अलर्ट : नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर

    येलो अलर्ट : देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी

    बर्फबारी से बदरीनाथ हाइवे बंद

    चीन सीमा को जोड़ने वाले बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है. बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बदरीनाथ हाईवे को बदरीनाथ धाम तक सुचारु कर दिया है, जबकि माणा गांव तक (तीन किमी) हाईवे खोलने का काम जारी है. वहीं जोशीमठ-मलारी हाईवे को भी मलारी तक सुचारु कर दिया गया है. यहां सेना के वाहनों की आवाजाही मलारी तक सुचारु हो गई है लेकिन अभी मलारी हाईवे सेना की अग्रिम चौकियों तक खोला जाना बाकी है.

    सामरिक दृष्टि से मलारी और बदरीनाथ हाईवे अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं लेकिन बर्फबारी के कारण दोनों हाईवे लगातार बंद हो रहे हैं, जिससे सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पा रही है. स्थिति यह है कि मार्ग पर जगह-जगह हिमखंड पसरे हैं. बर्फबारी के कारण बीआरओ दोनों हाईवे अब तक तीन बार खोल चुका है, लेकिन फिर बर्फबारी से हाईवे बंद हो जा रहा है. यहां तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे बीआरओ को काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बीआरओ अब तक जोशीमठ-मलारी हाईवे को मलारी तक और बदरीनाथ हाईवे को बदरीनाथ तक खोल चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंद महासागर कि बढ़ती गर्मी मानसून पर डाल रही है असर
    Next Article भारतीय क्रिकेट टीम पर कोरोना का अटैक, 7 सदस्य हुए पॉजिटिव

    Related Posts

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    August 7, 2026

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.