Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 10 हजार पर पहुंचा आंकड़ा
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 10 हजार पर पहुंचा आंकड़ा

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 10 हजार 423 मामले पाए गए. हालांकि इस समयावधि में 443 लोगों की कोविड संक्रमण के चलते मौत हो गई. वहीं इस दौरान 15 हजार 21 लोग ठीक होकर घर लौटे.

    मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 1 लाख 53 हजार 776 मामले एक्टिव हैं, वहीं अब तक कुल 4 लाख 58 हजार 880 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना से 3 करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 लोग डिस्चार्ज हुए. जानकारी दी गई कि देश में अब तक कोरोना के कुल 3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 मामले पाए जा चुके हैं.
    वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. वहीं सोमवार को 10 लाख 9 हजार 45 सैंपल्स की जांच हुई. वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 6 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 खुराकें दी जा चुकी हैं. जिसमें से सोमवार को 52 लाख 39 हजार 444 खुराकें दी गई.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण के लिए योग्य आबादी के 78 प्रतिशत हिस्से को टीके की पहली खुराक, जबकि 38 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं. उन्होंने इसे एक असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत वायरस को शिकस्त देने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी के स्वदेशी दिवाली का हुआ असर, चीन को हुआ 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
    Next Article पूर्व सीएम रघुवर दास ने शहर के छठ घाटों का किया दौरा, जिला उपायुक्त से जरूरी व्यवस्था करने को कहा

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.