Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 25 सितंबर तक बढ़ी, आसाराम की जमानत याचिका पर सुको का सुनवाई से इनकार
    Breaking News Headlines

    सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 25 सितंबर तक बढ़ी, आसाराम की जमानत याचिका पर सुको का सुनवाई से इनकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने जैन की अंतरिम जमानत 25 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी.

     

    दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जस्टिस एएस बोपन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ से मामले को स्थगित करने का अनुरोध किया. राजू ने कहा कि जैन की दी गई अंतरिम जमानत बढ़ाई जा सकती है. जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एएसजी के अनुरोध पर कोई आपत्ति नहीं जताई. जिसके बाद पीठ ने सुनवाई 25 सितंबर के लिए स्थगित करते हुए जैन की अंतरिम जमानत उस तारीख तक के लिए बढ़ा दीं. इसके अलावा पीठ ने सह आरोपी अंकुश जैन को मेडिकल आधार पर चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी.

     

    आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई से सुको का इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले (2013) में दोषी ठहराए गए आसाराम बापू की जमानत याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि अगर ट्रायल कोर्ट की ओर से दी गई सजा के खिलाफ उनकी अपील पर जल्द सुनवाई नहीं की जाती है तो आसाराम सजा के निलंबन के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के समक्ष नई याचिका दायर कर सकते हैं. संक्षिप्त सुनवाई के बाद आसाराम के वकील वरिष्ठ वकील देवदत्त कामथ ने याचिका वापस लेने की इच्छा जताई, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया गया. पीठ जुलाई, 2022 के राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ आसाराम की अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसस्ती सब्जियों से बड़ी राहत, अगस्त में रिटेल महंगाई गिरकर 6.83% पर आई
    Next Article Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.