Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली : देश में मंडराया कोरोना का खतरा, केरल में 3 की मौत, एक्टिव केस हुए 2669
    Breaking News Headlines

    दिल्ली : देश में मंडराया कोरोना का खतरा, केरल में 3 की मौत, एक्टिव केस हुए 2669

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली : देश में मंडराया कोरोना का खतरा, केरल में 3 की मौत, एक्टिव केस हुए 2669
    नई दिल्ली  :  देश में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना मामलों और कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 का पता चलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय एक्टिव मोड में आ गया है. बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अस्पतालों को हर तीन महीने में एक बार मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया. विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों और इस पर काबू पाने के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को वर्चुअल बैठक की.

     

     

    बैठक के दौरान उन्होंने कहा, ‘अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल बढ़ाने की जरूरत है. साथ ही निगरानी तेज और लोगों को जागरूक भी करना होगा.’ उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि उन्हें सतर्क होना होगा मगर बढ़ते मामलों से चिंता की कोई बात नहीं है.’

     

    कोरोना के मामलों पर अपडेट देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को देश में कोरोना के 341 नए मामले सामने आए. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस बढ़कर 2669 हो गई हैं. नए मामलों में सबसे अधिक 300 केस केरल से सामने आए. कोरोना के कारण केरल में 3 लोगों की मौत भी हुई है.

     

     

    कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तमाम राज्य सरकारों ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने की हिदायद ही है और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी है. वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. हमने अधिकारियों से कहा है कि दिल्ली सरकार जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी कराएगी. वहीं, राजस्थान सरकार ने चिकित्सा विभाग को कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने और एहतियातन आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं.

     

     

    कोरोना वायरस की एक नई लहर की आहट दुनियाभर में मिल रही है. कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा है. चीन, सिंगापुर, अमेरिका और भारत समेत करीब 40 देशों में ये पहुंच चुका है. ये सब वेरिएंट दूसरे स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है. इस वजह से दुनिया को ज्यादा डरा रहा है. यह वेरिएंट कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि WHO ने इस वायरस को निगरानी सूची में रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा: पीएलएफआई के उग्रवादियों ने मचाया तांडव,कई मशीनों को फूका
    Next Article खरगे और सोनिया गांधी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला निमंत्रण

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.