Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब आया खतरनाक नियोकोव वैरिएंट, इसके संक्रमण से हर 3 मरीज में से 1 की मौत होगी, वैज्ञानिकों का बड़ा दावा
    Breaking News Headlines

    अब आया खतरनाक नियोकोव वैरिएंट, इसके संक्रमण से हर 3 मरीज में से 1 की मौत होगी, वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ओमिक्रॉन के बाद अब कोरोना के नए वैरिएंट नियोकोव ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. वुहान के वैज्ञानिकों ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है. इनका कहना है कि यह वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में मिला है. इसकी संक्रमण और मृत्यु दर दोनों ही बहुत ज्यादा है. इसके हर तीन मरीजों में से एक की जान जा सकती है. बता दें कि वुहान वहीं शहर है, जहां से 2020 में कोरोना महामारी फैली थी.

    रूस की न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, यह वैरिएंट नया नहीं है. यह कोरोना वैरिएंट मर्स कोव वायरस से जुड़ा हुआ है. सबसे पहले 2012 और 2015 में पश्चिम एशियाई देशों में इसके मरीज मिले थे. दक्षिण अफ्रीका में अभी यह नियोकोव वैरिएंट चमगादड़ के अंदर देखा गया है. पहले पशुओं में ही देखा गया था.

    bioRxiv वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक, नियोकोव और उसका सहयोगी वायरस PDF-2180-CoV इंसानों को संक्रमित कर सकता है. वुहान यूनिवर्सिटी और चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस नए कोरोना वायरस में इंसानों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए केवल एक म्यूटेशन की जरूरत है. उधर, रूस के वायरोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने कहा कि फिलहाल इस वैरिएंट के इंसानों में फैलने की क्षमता कम है. हमें इसकी क्षमता और जोखिम को लेकर जांच करनी चाहिए.

    सब- BA.2 की भी दहशत

    उधर, ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन ने भी दुनिया की नींद उड़ा रखी है. ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट से इसलिए भी ज्यादा खतरा है, क्योंकि आरटी-पीसीआर टेस्ट भी इसे पकड़ नहीं पा रहा है. अब तक ये नया सब-वैरिएंट भारत समेत 40 देशों में दस्तक दे चुका है और माना जा रहा है कि ये वैरिएंट बहुत तेजी से दुनिया के बाकी देशों में भी फैल सकता है.

    म्यूटेशंस और वैरिएंट्स क्या हैं?

    म्यूटेशंस यानी वायरस की मूल जीनोमिक संरचना में होने वाले बदलाव. यह बदलाव ही वायरस को नया स्वरूप देते हैं, जिसे वैरिएंट कहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी सबसे धनवान पार्टी, कांग्रेस से ज्यादा भरा है बीएसपी का खजाना, एडीएआर की रिपोर्ट में खुलासा, अन्य दलों के पास है इतनी संपत्ति
    Next Article दुनिया का सबसे महंगा पानी: एक लीटर पानी के लिए देने पड़ते हैं 44 लाख रुपए तक

    Related Posts

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    June 15, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    June 15, 2026

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    युवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित

    गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.