Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग, सुको में लगाई याचिका
    Headlines

    दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग, सुको में लगाई याचिका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग, सुको में लगाई याचिका
    नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम बेल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. केजरीवाल सात दिन और अंतरिम बेल चाहते हैं. आम आदमी पार्टी ने दावा किया गया है कि गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल का 7 किलो वजन घटा है. उनका कीटोन लेवल बहुत हाई है. किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. दरअसल, केजरीवाल को शीर्ष अदालत ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है.

     

     

    आम आदमी पार्टी के मुताबिक, केजरीवाल के हेल्थ की मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है. उन्हें PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है. जांच करवाने के लिए केजरीवाल ने 7 दिन और मांगे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि 50 हजार के बेल बॉन्ड और निजी मुचलका जेल सुप्रीटेंडेंट की संतुष्टि पर होगा. कोर्ट ने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और एक राष्ट्रीय दल के नेता हैं. उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है.

     

     

    उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. केजरीवाल समाज के लिए खतरा नहीं है. इसलिए अंतरिम जमानत दे रहे हैं.सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में एक अहम टिप्पणी की थी. उसने कहा था कि इस वक्त देश में सबसे अहम चुनाव हो रहे हैं जो कि लोकसभा के हैं. इस राष्ट्रीय महत्व के चुनाव में देश के कुल 97 करोड़ वोटर्स में से करीब 65 से 70 करोड़ वोटर्स अगले 5 साल के लिए देश की सरकार चुनेंगे. देश का आम चुनाव लोकतंत्र को संजीवनी प्रदान करता है. कोर्ट ने ED की इस दलील खारिज कर दी थी और कहा था कि केजरीवाल को बेल देना उन्हें आम जनता की तुलना में ज्यादा विशिष्ट स्थान देगा.

     

     

     

    सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने से रोक दिया था. शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि वह किसी भी फाइल पर बिना दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के साइन नहीं करेंगे. अपने केस पर अपनी भूमिका को लेकर कोई कमेंट नहीं करेंगे. किसी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे. कोर्ट ने 50 हजार का बेल बॉन्ड जमा करने के लिए कहा था. इसके अलावा कहा था कि इस अंतरिम जमानत पर किसी भी तरह की राय नहीं तय की जाए. ये पीएमएलए केस की मेरिट से इतर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, पांच साल के अंदर देशभर में लागू होगा यूसीसी, एक देश-एक चुनाव पर यह कहा
    Next Article चक्रवात रेमल: त्रिपुरा के दो जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.