Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रवात रेमल: त्रिपुरा के दो जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी
    Breaking News Headlines ओड़िशा राष्ट्रीय

    चक्रवात रेमल: त्रिपुरा के दो जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चक्रवात रेमल: त्रिपुरा के दो जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी
    बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए ‘चक्रवात रेमल’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए त्रिपुरा के दो जिलों सिपाहीजला और गुमती में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर राज्य के शेष छह जिलों में भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। यहां चक्रवात रेमल के परिणामस्वरूप भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

     

     

    अगरतला में आईएमडी के निदेशक पार्थ रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”दिन के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना के कारण सिपाहीजला और गुमती जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के शेष छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।” पहले राज्य के दक्षिण क्षेत्र, धलाई, खोवाई और पश्चिम जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था, लेकिन अब इन क्षेत्रों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

    रॉय ने कहा, ”चक्रवात के कारण छह जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दक्षिण, गुमती, सिपाहीजला, धलाई और खोवाई जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।”

    उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य पर ‘चक्रवात रेमल’ का गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में पहुंचा है जो त्रिपुरा से काफी दूर है।

     

     

     

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, ”राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य में दोपहर में तेज बारिश हो सकती है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।”

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

    उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ”चक्रवात रेमल के कारण राज्य में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राज्य और जिला प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस अवधि के दौरान सतर्क रहें।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग, सुको में लगाई याचिका
    Next Article ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ के लिए , ईडी को मिली 3 दिनों की आंतरिक रिमांड.

    Related Posts

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    May 12, 2025

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    May 12, 2025

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.