Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम गहलोत को राहुल गांधी की दो टूक: कहा- लागू रहेगा एक व्यक्ति एक पद वाला फार्मूला
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम गहलोत को राहुल गांधी की दो टूक: कहा- लागू रहेगा एक व्यक्ति एक पद वाला फार्मूला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कोच्चि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फिलहाल उनका ध्यान इस यात्रा पर है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद किसी पार्टी या संगठन का पद नहीं है, बल्कि वह एक विचारधारा का पद है. राहुल ने कहा कि हम तनाव मुक्त भारत चाहते हैं और केंद्र सरकार की गलत नीतियों से लगातार लड़ रहे हैं.

     

    उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने वाली सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा लोगों तक पहुंचकर उनका दर्द जान पा रही है. हमें उम्मीद है कि पूरे भारत में यह यात्रा सफल होगी. उन्होने कहा कि हमारे देश की जनता को नफरत पसंद नहीं है और फिलहाल केंद्र सरकार की नीतियां हमारे जीने के तरीके पर आक्रमण कर रही है.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है. इन विचारों में कुछ पॉइंट ये हैं- भारत अखंड है, आंतरिक युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज नहीं है, नफरत भरा नहीं है. यात्रा की अधिकांश भारतीय प्रशंसा और सराहना कर रहे हैं. दो अन्य ऐसे मुद्दे हैं जो कि इस यात्रा का हिस्सा हैं. इनमें से पहला है बेरोजगारी का स्तर. जिससे आज देश का युवा बहुत परेशान है. वहीं दूसरा मुद्दा है महंगाई का. जिससे देश का निम्न तबका और मध्यमवर्गीय बहुत परेशान हैं.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि हम एक ऐसी मशीन से लड़ रहे हैं जिसने भारत के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है. उनके पास अथाह पैसा है जिससे वह लोगों को डरा धमका सकता हैं और दबाव बना सकते हैं. इसके परिणाम वह हैं जो हमने गोवा में देखे हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों से यह कहना है कि वह फिर से एकता के साथ खड़े हों, और फिर से हमारा प्यारा और स्नेही भारत बनाएं.

     

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडऩे जा रहे अशोक गहलोत से राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का मोह भी नहीं छूट रहा है. वह कांग्रेस की कमान संभालने के साथ राजस्थान की सत्ता पर भी अपने हाथ रखना चाहते हैं. दोनों पद पर काबिज होने की इच्छा जाहिर कर चुके अशोक गहलोत को राहुल गांधी ने झटका दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक व्यक्ति एक पद फार्मुले की याद दिलाकर यह साफ कर दिया है कि यदि वह अध्यक्ष बनते हैं तो राजस्थान की कुर्सी खाली करनी होगी.

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी जो कुछ कहा उसे अशोक गहलोत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में इसी साल चिंतन शिविर के दौरान लिए गए फैसलों, जिसमें एक व्यक्त-एक पद शामिल है, को मानने की उम्मीद की जाती है. राहुल गांधी ने कहा कि हमने उदयपुर में जो फैसला किया, हम आशा करते हैं कि उस प्रतिबद्धता को कायम रखा जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपया 81.20 के ऑल-टाइम लो पर पहुंचा
    Next Article दुर्गापूजा के मद्देनजर जिला उपायुक्त ने मानगो नगर निगम कार्यालय में की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    अवैध लॉटरी-नशा गठजोड़ पर ऋषि कुणु सरांगी का हमला, सरकार से सिंडिकेट पर कार्रवाई की मांग

    July 15, 2026

    ऋषि कुणु सरांगी का अवैध लॉटरी-नशा गठजोड़ पर हमला, सरकार से सिंडिकेट पर कार्रवाई की मांग

    July 15, 2026

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में नशे की घुसपैठ: गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध लॉटरी-नशा गठजोड़ पर ऋषि कुणु सरांगी का हमला, सरकार से सिंडिकेट पर कार्रवाई की मांग

    ऋषि कुणु सरांगी का अवैध लॉटरी-नशा गठजोड़ पर हमला, सरकार से सिंडिकेट पर कार्रवाई की मांग

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में नशे की घुसपैठ: गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: डीजीजीआई ने फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में की कार्रवाई

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में डीजीजीआई की बड़ी कार्रवाई

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, नशे की मंडी बनने का आरोप

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.