Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अयोध्या के दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन
    Breaking News Headlines धर्म राजनीति

    दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अयोध्या के दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अयोध्या के दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन
    राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ तो देशभर के दिग्गज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अयोध्या का दौरा के दौरान रामलला के दर्शन एंव पूजन करेंगे। इसके साथ ही आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु वासुदेव जग्गी भी सोमवार दोपहर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सम्हारो के न्योते को ठुकरा दिया था। जिसके चलते उनकी और कांग्रेस की काफी निंदा भी हुई थी।

     

     

    रामलला का दर्शन करेंगे सीएम केजरीवाल और मान
    अयोध्या के राम मंदिर में जब रामलला की प्रतिष्ठा होनी थी, तो समारोह का आयोजन किया गया था। विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल दलों ने निमंत्रण ठुकराते हुए अलग-अलग दलीलें दी थी। पहले तो नेताओं ने निमंत्रण न मिलने का मुद्दा उठाया और जब निमंत्रण मिला तो इस समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए जाने से इनकार कर दिया। इसमें ममता बनर्जी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव जैसे नेता शामिल थे। अरविंद केजरीवाल ने भी उस वक्त ये कहा था कि वो अपने पूरे परिवार (पत्नी, माता-पिता और बच्चों) के साथ रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। अब केजरीवाल और भगवंत मान अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

     

     

    आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह ने रविवार को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के दोनों नेता दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

     

     

    रामनगरी में मार्च तक होटल-धर्मशाला बुक
    रामलला के दर्शन करने अयोध्या आने वाले भक्त अप्रैल के प्रारंभिक दिनों के लिए भी होटलों में रूम की बुकिंग करा रहे हैं। इनमें अधिकांश आनलाइन बुकिंग हो रही है। रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से लोग आ रहे हैं, जिसके चलते लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च: किले में तब्दील दिल्ली, सारे बॉर्डर सील, धारा 144 लागू
    Next Article कतर में फांसी की सजा पाए 8 भारतीय नागरिक रिहा, भारत सरकार ने किया फैसले का स्वागत

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.