Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड आंतकी को रवांडा से भारत लाया गया, लश्कर-ए-तैय्यबा से थे संबंध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड आंतकी को रवांडा से भारत लाया गया, लश्कर-ए-तैय्यबा से थे संबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु स्थित आतंकवादी मॉड्यूल को धन, हथियार व गोला-बारूद मुहैया कराने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को रवांडा से प्रत्यर्पित किया है. अधिकारियों के अनुसार सलमान रहमान खान का प्रत्यर्पण किगाली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के सहयोग से सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर द्वारा किए गए एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन का हिस्सा था.

     

     

    सलमान रहमान खान पर आपराधिक साजिश में शामिल होने आतंकवादी संगठन में सदस्यता लेने व पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा को सामग्री सहायता प्रदान करने का आरोप है. एनआईए ने 2023 में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व आतंकवाद से संबंधित विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया. उस पर बेंगलुरु में आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटकों की आपूर्ति में मदद करने का आरोप है. यह मामला बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में एक बड़ी हथियार जब्ती के बाद शुरू हुआ.

    पिछले साल एक छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने सात पिस्तौल, चार हथगोले, एक मैगजीन, 45 जिंदा राउंड व चार वॉकी-टॉकी बरामद किए थे. जांच से पता चला कि हथियार एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे जिसका उद्देश्य कट्टरपंथी विचारधारा फैलाना और लश्कर-ए-तैयबा के अभियानों का समर्थन करना था. एनआईए ने 25 अक्टूबर 2023 को मामले को अपने हाथ में ले लिया. खान की पहचान बेंगलुरु स्थित आतंकी मॉड्यूल को हथियार, गोला-बारूद व धन के परिवहन की सुविधा के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण संचालक के रूप में की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर बैन लगाने कोर्ट का इंकार, युनूस सरकार ने कट्टरपंथी संगठन बताया था
    Next Article मध्य प्रदेश : खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ निकल रहा था जुलूस, भड़क उठी आग, 50 घायल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.