Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ रहा है स्वदेशी कोरोना वैक्सीन प्रोडक्शन, भारत नहीं खरीदेगा फाइज़र, मॉर्डना कोविड वैक्सीन: रिपोर्ट
    Breaking News Business

    बढ़ रहा है स्वदेशी कोरोना वैक्सीन प्रोडक्शन, भारत नहीं खरीदेगा फाइज़र, मॉर्डना कोविड वैक्सीन: रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वैक्सीन के बढ़ते प्रोडक्शन के मद्देनजर केंद्र सरकार फाइज़र और मॉर्डना जैसी फार्मा कंपनियों से वैक्सीन नहीं खरीदेगी. वैश्विक समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के मुताबिक भारत में बनी वैक्सीन देश में रखरखाव के लिहाज से ज्यादा बेहतर हैं और इनकी कीमत भी कम है.

    सूत्रों का ये भी कहना है कि इन फार्मा कंपनियों की तरफ से किए गए एक और अनुरोध को सरकार की तरफ से मना कर दिया गया है. दरअसल इन कंपनियों का कहना है कि अगर वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट होता है तो उन्हें लीगल प्रोटेक्शन दिया जाए. भारत में किसी भी कंपनी को इस तरह की छूट नहीं दी गई है. फाइज़र और मॉडर्ना की वैक्सीन इस वक्त सिर्फ अमेरिका और यूरोप में ही बन रही हैं.

    एक सूत्र ने कहा-‘पहले वैक्सीन की कमी थी, तब इसकी जरूरत थी. इन कंपनियों की वैक्सीन की कीमत ज्यादा होगी, आखिर हमें उनकी शर्तों पर वैक्सीन क्यों लेनी चाहिए?’ इससे पहले फाइज़र कंपनी के भारत में प्रवक्ता ने कहा था कि उनकी केंद्र सरकार के साथ बातचीत चल रही है और वो देश को वैक्सीन सप्लाई के लिए प्रतिबद्ध हैं.कंपनी ने एकबार फिर कहा है कि महामारी के दौरान वो वैक्सीन खरीद को लेकर देशों की केंद्र सरकारों के साथ ही बातचीत करेगी. मॉडर्ना और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

    कोल्ड स्टोरेज है बड़ी समस्या

    बता दें कि मॉडर्ना के पास अपने इंडियन पार्टनर सिप्ला के साथ पहले से इमरजेंसी यूज की मंजूरी हासिल है. लेकिन इस वैक्सीन के लिए अल्ट्रा कोल्ड स्टोरेज चेन की आवश्यकता है. इसी तरह फाइज़र की वैक्सीन के लिए भी स्पेशल कोल्ड स्टोरेज चाहिए. जबकि भारत के कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक जैसी वैक्सीन को सामान्य फ्रीजर में ही रखा जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल विद्यार्थी परिषद का बीहट प्रदेश का अभ्यास वर्ग शुरू
    Next Article एयर मार्शल वी आर चौधरी देश के अगले वायुसेना प्रमुख होंगे, आरकेएस भदौरिया की लेंगे जगह

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.