Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपक जोशी आज कांग्रेस में होंगे शामिल, भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों समर्थक भी छोड़ेंगे भाजपा
    Breaking News Headlines राजनीति

    दीपक जोशी आज कांग्रेस में होंगे शामिल, भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों समर्थक भी छोड़ेंगे भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) आज कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,दीपक जोशी को तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11.30 बजे पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। दीपका जोशी आज सुबह देवास के सिविल लाइन स्थित घर से भोपाल के लिए रवाना हुए तो उनकी बहन मंजू जोशी ने उन्होंने तिलक लगाकर रवाना किय़ा। दीपक जोशी बहन का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हुए।

     

     

    जोशी के साथ सैंकड़ों समर्थक भोपाल रवाना- पूर्व दीपक जोशी के बाद सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता भी भोपाल के लिए रवाना हुए। आज दीपक जोशी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि देवास से भोपाल पहुंचने पर दीपक जोशी पहले भोपाल स्थित घर पहुंचे जहां उन्होंने अपने पिता के साथ लंबा वक्त बिताया। वहीं से दीपक जोशी पैदल अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

     

    पिता के सम्मान के लिए छोड़ी भाजपा-कांग्रेस में शामिल होने का कारण बताते पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि उनकी पिता ने उनको विरासत में ईमानदारी थी लेकिन जिस प्रकार से पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट का मामला चल रहा है उससे दुखी होकर उन्होंने भाजपा को छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वह पिछले ढाई सालों से आवाज उठा रहे थे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।

    पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी और अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के प्रति भाजपा संगठन और सरकार की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिता ने उन्हें ईमानदारी और कथनी करनी में अंतर नहीं करने की जो विरासत सौंपी थी उसको बचाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

    शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार-पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वे किसी पद या टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। दीपक जोशी ने कहा वह सौदबाजी नहीं करते है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अग कांग्रेस पार्टी कहेगी, तो वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंहं चौहान और उन्होंने समकालीन राजनीति में काम किया है और वह उनके दांवपेंच को अच्छी तरह जानते है और कार्यकर्ताओं और जनता के दम पर उनको चुनाव में हराएंगे। दीपक जोशी ने कहा कि देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस इस बार दम दिखाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखत्म हुआ ‘ऑपरेशन कावेरी’ 11 दिन में सूडान से 3,862 भारतीयों की घर वापसी
    Next Article सरायकेला : कुचाई में सीआरपीएफ कैंप के समीप महिला होमगार्ड जवान को गोली मारकर हत्या ,अपराधी हथियार छोड़ भागे

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.