Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अति-आत्मविश्वास में लिए गए फैसलों ने डुबोई  भाजपा की नैया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अति-आत्मविश्वास में लिए गए फैसलों ने डुबोई  भाजपा की नैया

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अति-आत्मविश्वास में लिए गए फैसलों ने डुबोई  भाजपा की नैया

    शीर्ष नेताओं द्वारा पूरी ताकत झौंकने के बाद जीत के स्वाद से रह गई दूर

    चुनाव के पहले तक किसी को नहीं था ऐसी हार का अंदाजा

    रही बात कोल्हान टाइगर की तो अगर जयराम महतो की पार्टी को 39565 वोट नहीं मिलते तो टाइगर के चुनाव परिणाम भी कुछ और होते क्योंकि यह वोट महतो जाति के ही माने जाते हैं भाजपा ने आयातित नेताओं को बड़ी तरजीह देकर अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मारी है चंपई सोरेन अपनी बेटे व सिपहसालार सोनाराम बोदरा की सीट भी नहीं बचा पाए घाटशिला में चर्चा है कि भाजपा कोल्हान में हार की समीक्षा अगर करती है तो कहीं ना कहीं चंपई के प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी की भूमिका भी सामने आएगी मतगणना की एक दिन पूर्व कोऑपरेटिव कॉलेज में जो भाव दिखे थे वह भाजपा का चरित्र कम से काम नहीं है

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर, 25 नवंबर :* चुनाव का परिणाम आप सबके सामने हैं। भाजपा की ऐसी हार होगी, यह झारखंड चुनाव के दो माह पहले तक किसी को भी अंदाजा नहीं था। मजे की बात यह है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा चुनाव में पूरी ताकत झौंकने के बाद इस तरह का परिणाम आया। निश्चित रूप से इसकी समीक्षा होनी चाहिए।

     

    वैसे तो भाजपा के हारने के बहुत सारे कारण हैं, लेकिन
    सबसे अहम कारण जो नजर आता है, वह आयातित नेताओं को तरजीह देना व टिकट बंटवारा था। टिकट बंटवारे के समय भाजपा के जमीनी कार्यकताओं को महत्व न देकर दूसरे पार्टियों के नेताओं को पार्टी में मिलाकर टिकट दिया गया, जिससे रायशुमारी और सर्वे रिपोर्ट का कोई महत्व नहीं रहा। इस कारण कार्यकर्ताओं में विद्रोह का माहौल बना और लगभग सभी ऐसे नेता हार गए I

     

    दूसरा बड़ा कारण रहा, मुख्य मुद्दे से अलग हटना। जैसे चार, पांच माह पहले तक भाजपा का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विधि व्यवस्था ठीक नहीं होना था। और मधु कोड़ा की पत्नी पिता कोड का भाजपा में आना भी कोल्हान में चर्चा का विषय रहा याद हो कि भ्रष्टाचार के लिए भाजपा हेमंत सोरेन को जेल भेजी थी, लेकिन चुनाव में इन मुद्दों को छोड़कर मुख्य रूप से घुसपैठियों पर आ गए, लेकिन यह मुद्दा कोई असर नहीं दिखा पाया।

     

     

    हार का तीसरा कारण था मइया योजना और इसके काट में गो गो योजना लाना, जो लोगों को बहुत अपील नहीं कर पाया, उसमें जल्दीबाजी में फॉर्म भरवाने का काम भी लोगों में असर नहीं डाल पाया। वहीं, झारखंड के नेताओं को पीछे छोड़कर बाहर के नेताओं को जनता के सामने प्रोजेक्ट करना भी बड़ा बैंक फायर साबित हुआ। दरअसल, लोगों को लगा कि भाजपा में यहां के स्थानीय नेताओं का कोई वैल्यू नहीं है।भाजपा के आदिवासी नेताओं का अपने समुदाय से कनेक्ट नहीं होना भी हार के लिए बहुत अधिक जिम्मेदार था

     

     

    इसके विपरीत हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन आदिवासी समुदाय से बेहतर कनेक्ट हुये, जिसका परिणाम सबके सामने है। इसके अलावा 1932 के खतियान के मुद्दे पर झारखंड के मूल वासियों से भी झामुमो ने अच्छा कनेक्ट किया, जबकि भाजपा की इस मुद्दे पर नीति स्पष्ट नहीं रही।
    चुनाव के बीच में केंद्रीय एजेंसी के द्वारा छापेमारी करवाना भी भाजपा के लिए बड़ा हार का कारण रही, जिसका जनता में खराब संदेश गया।
    इसके अलावा संगठन मंत्री के द्वारा संगठन में सभी समुदायों के काम करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया गया। इससे आम कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया  कि भाजपा में केवल एक जाति विशेष का पूछ है। यहां के आदिवासी और हमलोग जैसे मूलवासियों का पूछ नहीं है। इससे झामुमो को यहां के आदिवादियों और मूलवासियों को अपने तरफ आकर्षित करने का भरपूर मौका मिला I

     

    *रही बात कोल्हान टाइगर की तो अगर जयराम महतो की पार्टी को 39565 वोट नहीं मिलते तो टाइगर के चुनाव परिणाम भी कुछ और होते क्योंकि यह वोट महतो जाति के ही माने जाते हैं भाजपा ने आयातित नेताओं को बड़ी तरजीह देकर अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मारी है चंपई सोरेन अपनी बेटे व सिपहसालार सोनाराम बोदरा की सीट भी नहीं बचा पाए घाटशिला में चर्चा है कि भाजपा कोल्हान में हार की समीक्षा अगर करती है तो कहीं ना कहीं चंपई के प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी की भूमिका भी सामने आएगी मतगणना की एक दिन पूर्व कोऑपरेटिव कॉलेज में जो भाव दिखे थे वह भाजपा का चरित्र कम से काम नहीं है*

    अति-आत्मविश्वास में लिए गए फैसलों ने डुबोई  भाजपा की नैया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया
    Next Article प्रदेश काँग्रेस सचिव कमलेश पाण्डेय की माता का निधन

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.