Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुर्की-सीरिया में मौत का आंकड़ा 41 हजार पार, 13 हजार से अधिक अस्पताल में भर्ती
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तुर्की-सीरिया में मौत का आंकड़ा 41 हजार पार, 13 हजार से अधिक अस्पताल में भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    तुर्की -सीरिया में आए विध्वसंक भूकंप के चलते 41 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 9 दिन से लोग मलबों में दबे हुए हैं. दुनिया भर से आए बचावकर्मी लगातार लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं. हालांकि स्थिति भयावह होने के चलते मदद हर किसी तक तत्काल नहीं पहुंच पा रही है. हजारों घर इस खतरनाक भूकंप में जमींदोज हो गए है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि पिछले सप्ताह के भूकंप से तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,418 हो गई उन्होंने कहा कि 100 साल पहले देश की स्थापना के बाद से यह अब तक की सबसे गंभीर आपदा है. तुर्किये के शहर एर्जिंकन में 1939 में आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 33,000 लोग मारे गए थे. एर्दोआन ने कहा कि छह फरवरी को आए भूकंप और उसके बाद आए कई झटकों के परिणामस्वरूप 1,05,505 लोग घायल हो गए. राष्ट्रपति ने भूकंप को ‘सदी की आपदा’ बताते हुए कहा कि 13,000 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं.

     

     

     

     

    राहत एजेंसी एएफएडी के मुख्यालय में आयोजित पांच घंटे की कैबिनेट बैठक के बाद अंकारा में एर्दोआन ने कहा कि 47,000 इमारतें या तो जमींदोज हो गईं या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं सीरियाई अधिकारियों ने कहा है कि सीरिया में कम से कम 5,800 लोग मारे गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. क्योंकि अभी तक मलबों के नीचे लोग दबे हुए हैं.

     

     

     

     

    बचावकर्मी लोगों को बचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं. वहीं कुदरत के करिश्मे के चलते अब भी लोगों को मलबों के भीतर से जिंदा निकाला जा रहा है. बता दें कि बीते 6 फरवरी को तुर्की-सीरिया में तीन भूकंप आए थे, जिसके चलते हजारों लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए. बड़े पैमाने पर भूकंप आने के एक हफ्ते से अधिक समय बाद मंगलवार को तुर्की में मलबे से नौ बचे लोगों को बचाया गया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनाडा में ​एक बार फिर हिंदू मंदिर पर लिखे भारत विरोधी नारे, दूतावास ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article सीजीपीसी का शिक्षा विंग हुआ सक्रिय

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.