Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं, बीती रात वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के समीप असामाजिक तत्वों ने एक दुकानदार और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात पार्क के पास ठेला लगाकर दुकान चलाने वाले प्रमोद कुमार दास पर रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक पहुंचे और खाना पैक करने को कहा। दुकान में भीड़ होने के कारण पैकिंग में थोड़ी देरी हुई, जिससे नाराज होकर हमलावरों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रमोद कुमार दास पर हमला कर दिया।

    पिता को बचाने पहुंचे उनके बेटे आशीष कुमार दास और अंकित Kumar दास पर भी हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम के सामने भी मारपीट करते रहे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

    घायलों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि उपचार के बाद लौटने पर उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। वहीं हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने पुलिस में काउंटर केस दर्ज करा दिया है और अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी
    Next Article रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    Related Posts

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    May 14, 2026

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.