Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले पूर्व विधायक कुणाल षंडगी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बहरागोड़ा विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले पूर्व विधायक कुणाल षंडगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बहरागोड़ा विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले पूर्व विधायक कुणाल षंडगी

    बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षंडगी सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने बहरागोड़ा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में बुधवार को उपायुक्त सूरज कुमार से मुलाकात किया। कुणाल ने बताया कि बहरागोडा, चाकुलिया और गुड़ाबांधा में लगभग चार महीनों से सैकडों लाभुकों का वृद्धा पेंशन व दिव्यांग पेंशन लंबित है। कोविडकाल में लोग आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में भुगतान जल्द सुनिश्चित किया जाए। बांसदा- पाथरा पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। बीते तीन दिसंबर को कैंप लगी थी लेकिन नोटिस पाए हुए जमीन दाताओं के काग़ज़ात जमा होने के वावजूद अब तक मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है। ग्रामीणों में रोष है कि उन्होंने सड़क निर्माण हेतु मुआवजा संबंधित विभागीय आश्वासन पर भरोसा किया लेकिन अब उनकी सुध नहीं ली जा रही। बांसदा, कसाफालिया, पाथरा, गंडानाटा, अर्जुनबेड़ा, पनखीसोल में लोगों को अब तक नोटिस भी नहीं दी गई है। नागदोहा, ढिलाहारा, दक्षिणासोल और कटूसोल आदि गाँवों के ज़मीन दाताओं को नोटिस तो दी गई है और उनके काग़ज़ात भी जमा हुए हैं लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। उपायुक्त ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को आश्वस्त किया कि एक हफ़्ते में राशि का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बहरागोड़ा में एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण किये गए बहरागोड़ा स्टेडियम के पास की 26 परिवारों के ज़मीन का मुआवजा भी लंबित है। कुणाल षंडगी ने सूरज कुमार को इन सभी मुद्दों पर ग्रामीणों द्वारा दिया गया ज्ञापन भी सौंपा। जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने आश्वस्त किया कि तीनों मुद्दों पर अविलंब पहल होगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता के सकारात्मक पहल राज्य के तीनों मेडिकल कॉलेज में एडमिशन रोकने के मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन से की बात
    Next Article सूर्य मंदिर कमेटी ने महापर्व छठ महोत्सव का आय-व्यय किया प्रस्तुत, ध्वनिमत से पारित हुआ प्रस्ताव

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.