Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जमशेदपुर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम योगदिवस 2019 का आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जमशेदपुर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम योगदिवस 2019 का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    योगदिवस 2019

    मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जमशेदपुर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम योगदिवस 2019 का आयोजन

    आत्मा से परमात्मा को मिलाने का साधन है योग। उक्त बातें सरयू राय, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री, झारखण्ड सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा शरीर आस्था का मंदिर है। जिस प्रकार भगवान के मंदिर को हम साफ करते है। उसी प्रकार आस्था के मंदिर रूपी हमारे शरीर को योग के माध्यम से स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मंदिर में स्वच्छ आत्मा का वास होता है। योग ईश्वर से मिलाने का साधन भर है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से प्रकृति को साधने का काम किया था। आज की जीवन शैली में शरीर को निरोग रखने के लिए नियमित रूप से योग करने की आवश्यकता है। बारिश के कारण आज का कार्यक्रम मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में हर आयु के लोग शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त अमित कुमार ने किया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तर पर स्कूलों एवं कॉलेजों में भी कार्यक्रम का अयोजन किया गया। साथ ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि रांची के प्रभात तारा मैदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में योग सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब और आदिवासियों तक नहीं पहुंच पाया है। हमें मिलकर योग को उन तक पहुंचाना है। क्योंकि योग से बीमारी को दूर रखा जा सकता है। गरीब बीमारी की वजह से कष्ट पाता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि योग को उन तक पहुंचा कर हम उन्हें बीमारी के चुंगल से बचायेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है। आज के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित में एक महीने से नही बन रहा है आधार कार्ड
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    September 26, 2026

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.