Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम शिक्षा के प्रचार प्रसार के उलगुलान का संकल्प लें:अमित कुमार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    हम शिक्षा के प्रचार प्रसार के उलगुलान का संकल्प लें:अमित कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमारी अगली पीढ़ी हमें न कोसे इसके लिए यह आवश्यक है कि हम शिक्षा के प्रचार प्रसार के उलगुलान का संकल्प लें और एक शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षित और सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। उक्त बातें उपायुक्त अमित कुमार ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय चलें- चलाएं अभियान कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों का मूल कारण अशिक्षा है। उन्होंने कहा कि निर्धन व्यक्ति पैसे कमा सकता है लेकिन समय बीत जाने पर लोगो को केवल साक्षर किया जा सकता है। उन्हे शिक्षित नही किया जा सकता है। उपायुक्त ने बाल पंजी के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की पंजी होनी चाहिए, इससे उसके संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। यदि बच्चा प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय में नही पहुंचता है तो बाल पंजी के माध्यम से ही उसके संबंध में पता किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम समिति और विद्यालय प्रबंधन समिति के आपस में समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षक जागरूक होंगे वहां सीमित संसाधनों में भी बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सकता है।उन्होंने पंचायत स्तर पर भी बेहतर शिक्षा का वातावरण बनाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने विद्यालय में बेहतर वातावरण बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब बच्चा स्कूल के प्रागंण में पहुंचे तो उसे गर्व महसूस हो, तभी उसको पढ़ने में मन लगेगा। उन्होंने सभी विद्यालयों में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उपायुक्त अमित कुमार ने विभागीय समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को जो भी सरकारी सुविधा का लाभ मिलना है वो समय पर उन्हें प्राप्त हो इसके लिए विभागीय समन्वय बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल संसद में स्वच्छता और चुप्पी तोड़ो अभियान जैसे विषय को जोड़ने की आवश्यकता है। बच्चों में असीम संभावनाएं होती है ऐसे में जरूरत है उन्हें अवसर प्रदान करने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय चलें-चलाएं अभियान सिर्फ अभियान बनकर न रह जाए। इससे पूर्वी जिला शिक्षा अधीक्षक ने विस्तार से इस अभियान के संबंध में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। आज की कार्यशाला में उप-विकास आयुक्त, जिला परिषद् अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रखंडों के प्रमुख, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड संसाधनसेवी, संकुल साधनसेवी एवं जिला कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामचन्द्र सहिश बने झारखण्ड सरकार में मंत्री राजभवन में ली शपथ :–आजसू
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.