Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गुरुद्वारा में 25 फरवरी को होगा दस्तार मुकाबला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साकची गुरुद्वारा में 25 फरवरी को होगा दस्तार मुकाबला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साकची गुरुद्वारा में 25 फरवरी को होगा दस्तार मुकाबला

    युवाओं में दस्तार की महत्ता और पंजाबी विरसे को बढ़ावा देना उद्देश्य: सन्नी
    आगामी 25 फरवरी को साकची गुरुद्वारा परिसर में उन्नत सिख संस्कृति और अमीर पंजाबी विरसे की झलक दिखेगी जब शहर के युवा, बच्चे और वयस्क, सिखों की पहचान दस्तार को ख़ूबसूरती से बांधने के मुकाबले में प्रतिभागी बन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
    सन्नी भांगड़ा ग्रुप और रॉयल डेकॉर के संयुक्त तत्वावधान में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से बड़े पैमाने पर युवा और बच्चों के लिए दस्तार सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 25 फरवरी को किया जायेगा। सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में एक संयुक्त बैठक आहूत की गयी थी जिसमे सभी सदस्यों द्वारा दस्तार मुकाबले के सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गयी।

     

    इस बाबत जानकारी देते हुए सन्नी भांगड़ा ग्रुप के परमजीत सिंह सन्नी और रॉयल डेकॉर के जसबीर सिंह गिल ने कहा कि कोई भी सिख इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है। साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले का कहना था कि दस्तार मुकाबला रविवार सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक साकची गुरूद्वारा के लंगर हॉल में आयोजित किया गया है। परमजीत सिंह सन्नी ने जमशेदपुर के परिजनों से अपने बच्चों को साकची गुरुद्वारा साहिब भेजने या खुद लेकर आने की अपील भी की है उन्होंने बताया कि मुकाबले में मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सतविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह और गगनदीप सिंह (दुमाला) के जज के रूप उपस्थित रहेंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया जायेगा।

     

    बैठक में मुख्यरूप से परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गाँधी, मनोहर सिंह मिते, परमजीत सिंह सन्नी, जसबीर सिंह गिल, हरमीत सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में परमजीत सिंह सन्नी ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोद्धा का आया दमदार टीजर, बंदूक लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का धांसू अवतार
    Next Article मधुआबेड़ा धीवर डोला में चापाकल खराब

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.