Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रवात दाना: पटनायक ने लोगों से राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की
    Headlines ओड़िशा राजनीति

    चक्रवात दाना: पटनायक ने लोगों से राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चक्रवात दाना: पटनायक ने लोगों से राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की

    भुवनेश्वर:  ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने लोगों से चक्रवात ‘दाना’ से भयभीत नहीं होने और सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने का बुधवार को आग्रह किया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात ‘दाना’ के शुक्रवार सुबह भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने की आशंका है।

     

     

    पटनायक ने इस बात पर जोर दिया कि तूफान से लोगों को बचाने के लिए जागरुकता और सावधानी जरूरी है। उन्होंने लोगों से तूफान के प्रभाव से निपटने में प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी आह्वान किया।

    पटनायक ने कहा, ‘‘ हमारे लोगों ने पहले भी कई चक्रवातों का बहादुरी से सामना किया है। आइए इस बार भी सुरक्षित रहने के लिए हर एहतियात बरतें। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।’’

     

     

     

    इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने और बचाव एवं राहत प्रयासों में सहायता करने का निर्देश दिया।

    माझी ने चक्रवात ‘दाना’ से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका वालों जिलों में नौ मंत्रियों को तैनात किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा: घर में दिनदहाड़े चोरी,जांच में जुटी पुलिस
    Next Article दिनदहाड़े गोलीकांड के तीन आरोपी रिवाल्वर और कट्टा के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.