उपायुक्त के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगी का प्रयास व्हाट्सएप के माध्यम से मांगे जा रहे पैसे, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को एक गंभीर साइबर ठगी प्रयास की जानकारी मिली है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर पैसे की मांग की जा रही है।

प्रशासन ने इसे एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड करार देते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी व्यक्तिगत नंबर से किसी प्रकार की रकम की मांग नहीं करता।

जिला प्रशासन की अपील:
किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। पैसे की मांग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें। स्वयं और आसपास के लोगों को जागरूक करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना सर्वोपरि है, और इस मामले में दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जागरूक रहें, सतर्क रहें, और साइबर ठगी से बचें — यही प्रशासन का संदेश है।


